back to top

BAHRAICH NEWS : तेंदुए ने खेत में खेल रही बालिका को जबड़े में दबोचा, मौत  

बहराइच। बहराइच वन प्रभाग के नानपारा वन रेंज अंतर्गत आने वाले चौकसाहर गांव में तेंदुए ने दस वर्षीय एक बालिका पर हमला कर उसे मार डाला।

ग्रामीणों के अनुसार, नानपारा वन रेंज के खैरी घाट थाना क्षेत्र के झुंडी गांव की निवासी रामबेटी (10) बृहस्पतिवार को खेत के पास खेल रही थी। इसी बीच गन्ने के खेत से निकल कर तेंदुए ने बालिका को जबड़े में दबोचा और उसे लेकर गन्ने के खेत में चला गया।

ग्रामीण पहुंचे तो मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ बच्ची के शव को खा रही थी। लोगों ने शोर मचाकर हांका लगाया तो वह बच्ची का अधखाया शव खेत में छोड़कर शावकों सहित जंगल में चली गयी। घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, पुलिस तथा राजस्व कर्मियों ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बहराइच वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि नानपारा रेंज के चौकसाहार गांव में तेंदुए ने एक बालिका पर हमला कर उसे मार डाला। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मृतक बालिका के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। उनके अनुसार, ग्रामीणों को शाम के बाद घरों से बेवजह ना निकलने, बच्चों को अकेला ना छोड़ने, घरों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने तथा शोर मचाते हुए झुंड में निकलने की सलाह दी जा रही है।

यह खबर भी पढ़े- मुंबई में बड़ा हादसा : आवासीय इमारत में आग लगने से छह लोगों की मौत, 40 घायल

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...