back to top

लक्ष्य ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बर्मिंघम। भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000 डॉलर इनामी ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

विश्व के 12वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी सेन ने चीन के विश्व में छठे नंबर के खिलाड़ी शिफेंग को ठीक एक घंटे में 21-13, 21-16 से हराया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला कनाडा के विक्टर लाई से होगा, जिन्होंने एक अन्य क्वार्टरफाइनल मैच में जापान के कोकी वातानाबे को 18-21, 21-17, 21-15 से पराजित किया।

यह इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में लक्ष्य का तीसरा सेमीफाइनल है। वह 2022 में यहां उपविजेता रहे थे।लक्ष्य ने मैच के बाद कहा,मैं दोनों गेम में अपने प्रदर्शन से खुश हूं। शिफेंग को भी श्रेय जाता है, उन्होंने वाकई शानदार खेल दिखाया। कुछ लंबी रैलियां चली, हम दोनों थक रहे थे, लेकिन लंबी रैलियों के बाद भी जिस तरह से मैं डटा रहा, उससे मैं खुश हूं।

उन्होंने कहा,मेरे कोच भी यही कह रहे थे कि लंबी रैलियों के बाद अतिरिक्त तैयारी रखो क्योंकि वह भी थक जाता है, इसलिए गलती करने से बचो।लक्ष्य ने पहले गेम में आत्मविश्वास से भरी शुरुआत की और जल्द ही 4-1 की बढ़त हासिल कर ली। उन्होंने आक्रामक और सकारात्मक खेल दिखाते हुए अपनी बढ़त 10-4 तक पहुंचा दी। इंटरवल तक वह 11-6 से आगे थे।

इसके बाद हालांकि लक्ष्य को शिफेंग के शक्तिशाली ओवरहेड क्रॉसकोर्ट स्मैश को समझने में थोड़ी देर के लिए संघर्ष करना पड़ा, फिर भी उन्होंने अपना नियंत्रण बनाए रखा और 15-11 से आगे निकल गए।

शिफेंग ने अंतर को 13-15 तक कम कर दिया, लेकिन लक्ष्य ने फिर से लय हासिल कर ली और एक नेट कॉर्ड की मदद से 18-13 से आगे हो गए। उन्होंने इसके बाद 24 मिनट में पहला गेम अपने नाम कर दिया।

दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ी ने लक्ष्य के हर अंक का मुकाबला किया, जिससे स्कोर 6-6 हो गया। लक्ष्य ने इसके बाद दो अंकों की बढ़त हासिल कर ली, लेकिन शिफेंग ने एक शानदार क्रॉसकोर्ट स्मैश जमाया और भारतीय खिलाड़ी की बैकलाइन की गलती का फायदा उठाकर स्कोर 9-9 से बराबर कर दिया।

लक्ष्य ने हालांकि इंटरवल तक एक अंक की मामूली बढ़त हासिल कर ली थी। दोनों खिलाड़ियों के बीच इसके बाद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शिफेंग ने एक करारे स्मैश से स्कोर को 12-13 कर दिया। लक्ष्य ने हालांकि एक बेहतरीन डिफेंसिव बैकहैंड रिटर्न की मदद से अपनी बढ़त 17-13 कर दी।

शिफेंग ने 15-19 से पिछड़ने के बाद 45 शॉट की रैली जीतकर अपनी उम्मीदें जीवंत रखीं, लेकिन लक्ष्य ने जल्द ही वापसी करते हुए मैच प्वाइंट हासिल कर लिया। शिफेंग का शॉट बाहर जाने से लक्ष्य ने जीत हासिल कर ली।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...