back to top

देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 3,43,091, मृतक संख्या 9,900 हुई

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 10,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,43,091 हो गए। वहीं 380 और लोगों के जान गंवाने के बाद मरने वालों की संख्या 9,900 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,667 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 1,53,178 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 1,80,012 लोग ठीक हो चुके हैं।

मरीजों के ठीक होने की दर 52.46 प्रतिशत

अधिकारी ने कहा, अभी तक मरीजों के ठीक होने की दर 52.46 प्रतिशत के करीब है। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है। अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत में ही कोविड-19 के सबसे अधिक मामले हैं। अमेरिका के जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार भारत संक्रमण से सबसे अधिक मौतों के मामलों की सूची में आंठवें नंबर पर है।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 380 लोगों की जान गई, उनमें से 178 लोग महाराष्ट्र के, 73 दिल्ली के, 44 तमिलनाडु के, 28 गुजरात के, 12 हरियाणा के, 10 पश्चिम बंगाल के, नौ राजस्थान और छह लोग मध्य प्रदेश के थे। वहीं आंध्र प्रदेश और पंजाब में चार-चार, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में तीन-तीन, तेलंगाना में दो लोगों की जान गई।

अब तक कुल 9,900 लोग जान गंवा चुके

वहीं बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और केरल में एक-एक व्यक्ति की जान गई है। कोरोना वायरस से अब तक कुल 9,900 लोग जान गंवा चुके हैं। इसमें से महाराष्ट्र में अब तक 4,128 लोगों की, गुजरात में 1,505 लोगों की और दिल्ली में 1,400 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में 485, मध्य प्रदेश में 465, तमिलनाडु में 479, और उत्तर प्रदेश में 399 लोगों की मौत हो गई है।

राजस्थान में 301, तेलंगाना में 187, हरियाणा में 100, कर्नाटक में 89 ,आंध्र प्रदेश में 88, पंजाब में 71, जम्मू कश्मीर में 62, बिहार में 40, उत्तराखंड में 24 और केरल में 20 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। ओडिशा में अब तक 11, झारखंड ,छत्तीसगढ़, असम और हिमाचल प्रदेश में आठ-आठ लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार चंडीगढ़ में छह और पुडुचेरी में पांच, मेघालय,त्रिपुरा और लद्दाख में एक- एक मरीज की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,10,744 मामले

संक्रमण के सर्वाधिक 1,10,744 मामले महाराष्ट्र में है। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 46,504, दिल्ली में 42,829, गुजरात में 24,055, उत्तर प्रदेश में 13,615, राजस्थान में 12,981, पश्चिम बंगाल में 11,984 और मध्य प्रदेश में 10,935 मामले सामने आए हैं। मध्य प्रदेश में 10,935, हरियाणा में 7,722, कर्नाटक में 7,213 और बिहार में 6,650 मामले हैं। आंध्र प्रदेश में 6,456, जम्मू-कश्मीर में 5,220, तेलंगाना में 5,193, ओडिशा में 4,055 और असम में 4,158 मामले सामने आए हैं।

पंजाब में 3,267, केरल में 2,543, उत्तराखंड में 1,845 और झारखंड में 1,763 मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में 1,756, त्रिपुरा में 1,086, गोवा में 592, हिमाचल प्रदेश में 556, मणिपुर में 490, लद्दाख में 555 और चंडीगढ़ में 354 मामले हैं। पुडुचेरी में 202, नगालैंड में 177, मिजोरम में 117, अरुणाचल प्रदेश में 91, सिक्किम में 68, मेघालय में 44 और अंडमान-निकोबार में संक्रमण के 41 मामले हैं। दादरा नगर हवेली और दमन-दीव में कुल 36 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...