back to top

गुमनाम क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि है ‘काला पानी’

-एसएनए में तीन दिवसीय भरत नाट्य पर्व का आगाज
लखनऊ। पद्मश्री राज बिसारिया को समर्पित भरत नाट्य पर्व के अंर्तगत त्रिदिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में किया गया। नाट्य समारोह के पहले दिन ललित सिंह पोखरिया के लेखन, परिकल्पना व निर्देशन मेें नाटक काला पानी का मंचन किया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वाधीनता के 200 वर्षों के लंबे संग्राम में ऐसे अनेक अकीर्तित बलिदानियों को नाट्यमंचनों के माध्यम से जनमानस के समक्ष लाया गया है जिनका इतिहास में बहुत कम उल्लेख मिलता है। नाटक काला पानी इन्हीं गुमनाम रह गये हुतात्माओं के अप्रतिम बलिदान और वेदना को श्रद्धांजलि दी गयी।
कथानुसार नाटक में अलग-अलग समय में सेलुलर जेल में लाये गये ये क्रान्तिकारी घोर नारकीय यन्त्रणाओं के साथ-साथ देश की स्वतन्त्रता के लिए कुछ न कर पाने की वेदना भोगते रहते हैं। देश से हजारों मील दूर टापू पर एकाकी जीवन बिताते हुए स्वाधीनता आन्दोलन की प्रगति जानने के लिए रात-दिन छटपटाते रहते हैं लेकिन उन्हें कोई विशेष जानकारी नहीं मिल पाती। कारागार में डाले गए पुराने क्रान्तिकारी कारागार लाये गये। नये क्रान्तिकारियों से स्वाधीनता आन्दोलन की प्रगति जानने का प्रयास करते रहते हैं लेकिन उन्हें कभी भी विशेष सफलता नहीं मिल पाती। सबके हृदय में यही ग्लानिबोध रहता है कि वे अंग्रेजों के विरूद्ध ऐसा कोई उल्लेखनीय संघर्ष नहीं कर पाये जिसके परिणाम में उन्हें फांसी का गौरवपूर्ण दण्ड मिल पाता। उनका योगदान नगण्य रहा। जिसके फलस्वरूप उन्हें फांसी की जगह काला पानी का दण्ड दिया गया। देश के काम ना आ पाने का यह ग्लानिबोध उन्हें स्वय के प्रति वितृष्णा से भर देता है। इसलिए यह क्रान्तिकारी कारागार में रहते हुए वहाँ के पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का वध करके ग्लानिबोध से मुक्ति पाने का प्रयास करते रहते हैं और वीरगति को प्राप्त होते रहते हैं। नाटक में ललित सिंह पोखरिया, यजुवेन्दर कमल, अनुराग शुक्ला, सुजीत सिंह यादव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सुश्रत गुप्ता, पीयुष राय, योगेन्द्र पाल, अंकित श्रीवास्तव, अमितेश वैभव चौधरी, अभ्युदय तिवारी, संजीत यादव, विशाल सिंह और ओंकार पुष्कर ने निभायी।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : 5 हजार गुब्बारों से सजेगा मंदिर, जन्मोत्सव पर फूटेंगे पटाखे

लखनऊ। 4 सितंबर को आयोजित होने वाली डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रजरुपी कलाकारो द्वारा...

भातखण्डे में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन

जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत खेलेगा भारत, जीतेगा भारत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इस...

गया प्रसाद शुक्ल सनेही की रचनाएं राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत हैं : पद्मकान्त शर्मा

नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद शुक्ल सनेही एवं वंशीधर शुक्ल स्मृति समारोह लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा नन्द दुलारे वाजपेयी, गया प्रसाद...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...