back to top

झारखंड चुनाव : दूसरे चरण में 38 सीट के लिए मतदान जारी, 1 बजे तक 47.92 प्रतिशत पड़े वोट

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य के 12 जिलों में 14,218 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा, हालांकि उस समय तक कतार में खड़े लोग अपने मताधिकारों का प्रयोग कर सकेंगे। कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं, जिनमें 60.79 लाख महिलाएं और 147 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। विधानसभा के 38 सीटों पर 1 बजे तक तक 47.92 फीसदी वोटिंग हुई है।

11 बजे तक जिलों में मतदान का प्रतिशत

बोकारो-27.72
देवघर -32.84
धनबाद -28.02
दुमका -33.05
गिरीडीह -31.56
गोड्डा -33.39
हजारीबाग-31.04
जामताड़ा -33.78
पाकुड़ -35.15
रामगढ़ -33.45
रांची -34.75
साहेबगंज -30.90

दूसरे चरण में मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अमर कुमार बाउरी सहित कुल 528 उम्मीदवार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के लोगों से बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, आज झारखंड में लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और आखिरी चरण है। मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर मैं अपने उन सभी युवा साथियों को विशेष रूप से बधाई देता हूं जो पहली बार वोट करने जा रहे हैं। आपका हर वोट राज्य की ताकत है।

मुख्यमंत्री सोरेन ने भी जनता से मतदान की अपील की और कहा कि दूसरे चरण का मतदान स्वर्णिम झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, झारखंड को टूटने से बचाने के लिए हमें एकजुट होकर बड़ी संख्या में मतदान करना होगा। आज फिर मतदाताओं को उसी उत्साह और जोश के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। सोरेन ने कहा, आज झारखंड में लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और अंतिम चरण है। आज 38 विधानसभा सीट पर मतदान हो रहा है… पहले चरण में 43 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी वर्गों ने अपने अधिकारों और एक मजबूत झारखंड के लिए मतदान किया। जो लोग झारखंड के खिलाफ साजिश कर रहे थे उन्हें करारा जवाब दिया गया।ै

उन्होंने लोगों से मतदान का आग्रह करते हुए कहा, इस महत्वपूर्ण अवसर पर आप सभी से अपील है कि भारी संख्या में अपने बूथ केंद्रों पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा अन्य सभी को भी प्रेरित करें। आज मतदान में भाग ले रहे सभी मतदाताओं, मतदान अधिकारियों तथा झामुमो और विपक्षी गठबंधन इंडिया के जवानों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई। इन 38 विधानसभा सीट में से 18 निर्वाचन क्षेत्र संथाल परगना क्षेत्र में हैं, जिसमें छह जिले – गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ आते हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने बताया कि कुल 14,218 मतदान केंद्रों में से 239 पर मतदान प्रक्रिया की संपूर्ण जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में है और 22 पर दिव्यांगजनों को तैनात किया गया है। राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो नीत विपक्षी गठबंधन इंडिया अपनी कल्याणकारी योजनाओं के बल पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में आने की जी तोड़ कोशिश कर रहा है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

यह भी पढ़े : UP विधानसभा उपचुनाव : 9 सीट पर मतदान शुरू, 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

RELATED ARTICLES

न्यायमूर्ति एम. सुंदर होंगे मणिपुर उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश

नयी दिल्ली । मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एम. सुंदर को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। विधि मंत्रालय ने...

अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले के मामले में NIA ने तीन आरोपियों के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब के अमृतसर में एक मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में तीन लोगों के खिलाफ...

चोट से उबरने के बाद करियर को फिर पटरी पर लाने में जुटे गुरजपनीत सिंह

बेंगलुरु । चेतेश्वर पुजारा को शून्य पर आउट करने से लेकर नेट्स पर विराट कोहली को गेंदबाजी करने तक, गुरजपनीत सिंह पिछले साल अगले...

Most Popular

न्यायमूर्ति एम. सुंदर होंगे मणिपुर उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश

नयी दिल्ली । मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एम. सुंदर को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। विधि मंत्रालय ने...

भारत की जैसमीन लंबोरिया बनीं विश्व चैम्पियन, नुपूर की चांदी व पूजा को कांस्य

लिवरपूल । भारतीय मुक्केबाज जैसमीन लंबोरिया ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया जब वह विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पेरिस ओलंपिक की रजत...

अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले के मामले में NIA ने तीन आरोपियों के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब के अमृतसर में एक मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में तीन लोगों के खिलाफ...

चोट से उबरने के बाद करियर को फिर पटरी पर लाने में जुटे गुरजपनीत सिंह

बेंगलुरु । चेतेश्वर पुजारा को शून्य पर आउट करने से लेकर नेट्स पर विराट कोहली को गेंदबाजी करने तक, गुरजपनीत सिंह पिछले साल अगले...

असम में पीएम मोदी ने 6,300 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, बोले- मैं शिव भक्त हूं,जहर पीना मेरी आदत

असम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के दरांग जिले में करीब 6,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अनावरण किया। इस मौके पर...

हिंदी दिवस पर पीएम मोदी व सीएम योगी समेत कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

लखनऊ।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजप प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी समेत...

प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को कोलकाता में करेंगे तीन दिवसीय सशस्त्र बल सम्मेलन का उद्घाटन

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को पूर्वी कमान मुख्यालय में सशस्त्र बल कमांडरों के तीन दिवसीय संयुक्त सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सुधारों,...

बाराबंकी में मृत पाये गये एक दर्जन से ज्यादा बंदर, जहर से मौत की आशंका

बाराबंकी। बाराबंकी जिले में एक जगह पर 14 बंदरों के शव बरामद किये गये। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। चिकित्सकों ने प्रथम...