back to top

UP विधानसभा उपचुनाव : 9 सीट पर मतदान शुरू, 1 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट के लिये उपचुनाव के तहत मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। मतदान शाम पांच बजे तक होगा। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश की मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर (अनुसूचित जाति के लिये सुरक्षित), करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां सीट के उपचुनाव के लिये मतदान शुरू हो गया है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। वोट शांतिपूर्ण तरीके डाले जा रहे हैं और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। निर्वाचन आयोग ने 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है।

9 सीटों पर सुबह 1 बजे तक मतदान प्रतिशत

मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर 36.77 फीसदी मतदान
मिर्जापुर की मझवां सीट पर 31.68 प्रतिशत वोटिंग
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर 28.80 प्रतिशत वोटिंग
प्रयागराज की फूलपुर सीट पर 26.67 फीसदी मतदान
मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर 41.01 प्रतिशत मतदान
मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर 32.29 फीसदी वोटिंग
अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट पर 36.54 प्रतिशत मतदान
गाजियाबाद सीट पर 20.92 फीसदी मतदान
कानपुर की सीसामऊ सीट पर 28.50 फीसदी मतदान

9 सीटों पर सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

  • मीरापुर सीट पर 26.18 प्रतिशत
  • मझवा सीट पर 20.41 प्रतिशत
  • खैर सीट पर 19.18 प्रतिशत
  • फूलपुर सीट पर 17.68%
  • कुंदरकी सीट पर 28.4%
  • करहल सीट पर 20.71 प्रतिशत
  • कटेहरी सीट पर 24.28 प्रतिशत
  • गाजियाबाद सीट पर 12.87 प्रतिशत
  • सीसामऊ सीट पर 15.91% मतदान

    सुबह 9 बजे तक मतदान का प्रतिशत
  • गाजियाबाद (5.36 प्रतिशत)
  • कटेहरी (11.48 प्रतिशत)
  • खैर (9.03 प्रतिशत)
  • कुंदरकी (13.59 प्रतिशत)
  • करहल (9.67 प्रतिशत)
  • मझवां (10.55 प्रतिशत)
  • मीरापुर (13.01 प्रतिशत)
  • फूलपुर (8.83 प्रतिशत)
  • सीसामऊ (5.73 प्रतिशत)

उपचुनाव के लिये कुल 1917 मतदान केन्द्र और 3718 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। उपचुनाव में 18.46 लाख से अधिक पुरुष और 15.88 लाख से अधिक महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगी। उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

उपचुनाव से गुजर रही नौ में से आठ सीट मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उनके विधानसभा से इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं, जबकि सीसामऊ में मौजूदा समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म किये जाने के चलते उपचुनाव हो रहा है।

उपचुनाव में कुल 90 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। वहीं, सबसे कम पांच-पांच उम्मीदवार खैर (सुरक्षित) और सीसामऊ सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी सीट पर सपा ने जीत हासिल की थी जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर पर जीत हासिल की थी। मीरापुर सीट राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पास थी, जो अब भाजपा की सहयोगी है। कांग्रेस उपचुनाव नहीं लड़ रही है और इंडिया गठबंधन की अपनी सहयोगी सपा का समर्थन कर रही है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अपने दम पर सभी नौ सीट पर चुनाव लड़ रही है।

असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने गाजियाबाद, कुंदरकी और मीरापुर सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सीसामऊ को छोड़कर सभी सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। उपचुनावों के नतीजों का 403 सदस्यीय विधानसभा में पार्टियों के संख्याबल पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा, लेकिन यह विभिन्न राजनीतिक दलों को एक संदेश देगा। सपा जहां सदन में अपनी संख्या बढ़ाना चाहेगी, वहीं भाजपा और उसकी सहयोगी रालोद विधानसभा में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की कोशिश करेगी।

वर्तमान में विधानसभा में भाजपा के 251 विधायक हैं, जबकि मुख्य विपक्षी दल सपा के 105 विधायक हैं। भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के 13, रालोद के आठ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के छह विधायक हैं और निषाद पार्टी के पांच विधायक हैं। कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो-दो विधायक हैं, जबकि बसपा का एक विधायक है। वर्तमान में 10 सीट खाली हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

पूर्वांचल-मध्यांचल में फूड इंडस्ट्री का विस्तार, बड़े ब्रांडों ने यूपी पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-अनुकूल नीतियों के बीच प्रदेश में 40...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...

भारतीय संस्कृति को युवाओं से जोड़ना बहुत जरूरी : डॉ. किरण सेठ

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में भारतीय कला एवं संस्कृति पर विशेष व्याख्यान सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आज ह्लभारतीय...

श्री श्याम मंदिर में श्रावणी तीज उत्सव के साथ हुआ रुद्राभिषेक

लखनऊ। गोमती तट स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्रावणी तीज उत्सव की तैयारियों के बीच देर रात्रि भगवान महादेव...

बाबा बर्फानी का हुआ भव्य शृंगार

लखनऊ। निराला नगर स्थित श्री बालकेश्वर हनुमान मंदिर परिसर के बाहर बाबा अमरनाथ का बर्फ का भव्य श्रृंगार किया गया जिसमें भक्तो ने बर्फ...

नाग पंचमी 17 को, विधि-विधान से होगी नाग देवता की पूजा

लखनऊ। नाग पंचमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे हर वर्ष सावन मास में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है।...

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...