इस्कॉन भक्तों का स्वागत किया
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णा भावनामृत संघ इस्कॉन द्वारा प्रदेश में चल रही पदयात्रा शनिवार को मौसमगंज रामलीला स्थल डालीगंज पहुंची। यहां पर रामलीला कमेटी के व क्षेत्र के नागरिकों ने यात्रा में चल रहे इस्कॉन भक्तों का स्वागत किया और यात्रा में पीछे चल रहे रथ के दर्शन किए रथ में कृष्ण व बलराम तथा इस्कॉन के संस्थापक की प्रतिमा के दर्शन किए। इस मौके पर समाजसेवी जितेंद्र कुमार चौरसिया रज्जू भैया ने इस्कॉन भक्तों को कंबल और अंग वस्त्र से सम्मानित किया बाद में यात्रा आगे के लिए रवाना हुई यात्रा शुक्रवार की रात यहां पर पहुंची थी इस मौके पर रामलीला समिति के सुरेश श्रीवास्तव, मनकामेश्वर वार्ड के पार्षद रंजीत सिंह आदि लोग शामिल रहे।





