back to top

IRCTC करायेगा भारत गौरव विशेष ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग की यात्रा

लखनऊ। IRCTC द्वारा योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा 07 ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा का संचालन किया जा रहा है। इस यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ,भेंट द्वारका,द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराये जायेंगे।

पैकेज यात्रा के लिए भारत गौरव ट्रेन में कुल बर्थों की संख्या 767 है। इनमें सेकेंड श्रेणी एसी में 49 सीटें, थर्ड एसी 70 सीटें एवं स्लीपर 648 सीटें होंगी। धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वालों के लिए उतरने एवं चढ़ने की सुविधा योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई वीरांगना लक्ष्मीबाई एवं ललितपुर स्टेशनों पर होगी। 27 जुलाई से 5 अगस्त तक 9 रात्रि एवं दस दिन की यात्रा होगी। इस पैकेज में द्वितीय श्रेणी एसी, तृतीय श्रेणी एसी एवं शयनयान श्रेणी यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन एवं एसी-नान एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।

इकोनामी श्रेणी स्लीपर क्लास में एक,दो व तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 18925 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे 5-11 वर्ष का पैकेज का मूल्य 15893 रुपये है। इसमें शयनयान श्रेणी ट्रेन यात्रा, डबल-ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था होगी। जबकि स्टैंडर्ड श्रेणी तृतीय श्रेणी एसी में एक, दो व तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 31769 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे 5-11 वर्ष का पैकेज का मूल्य 25858 रुपये है।

इसमें 3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल-ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल-ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था होगी। जबकि कम्फर्ट श्रेणी द्वितीय श्रेणी एसी में एक,दो व तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 42163 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे 5-11 वर्ष का पैकेज का मूल्य 34072 रुपये है। द्वितीय श्रेणी एसी ट्रेन यात्रा, डबल-ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरन, एसी होटल के कमरे में डबल-ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था होगी।

इस पैकेज यात्रा में एलटीसी एवं ईएमआई 917 रुपये प्रति माह की सुविघा भी उपलब्घ है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है। इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की गयी है । इस गाड़ी का लखनऊ आगमन 27 जुलाई को शाम 17.45 पर आयेगी और 18.15 बजे पर प्रस्थान करेगी।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...