back to top

IPL-2021 : आईपीएल के बचे हुए मैच यूएई में खेले जायेंगे, बीसीसीआई ने बैठक में लिया फैसला

एजीएम टी20 विश्व कप पर अंतिम फैसले के लिए एक महीने का समय मांगा

नई दिल्ली। बीसीसीआई की आमसभा ने सितंबर में यूएई में आईपीएल की बहाली को शनिवार को मंजूरी दे दी और आईसीसी टी20 विश्व कप पर अंतिम फैसला लेने के लिए आईसीसी से एक महीने का समय मांगा है ताकि भारत में कोरोना महामारी की स्थिति का आकलन किया जा सके। आमसभा की विशेष बैठक आनलाइन हुई जो 50 मिनट तक चली। इसमें सदस्यों ने दोनों एजेंडे को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

बैठक में मौजूद एक प्रदेश संघ के सीनियर सदस्य ने बताया, एसजीएम ने आईपीएल के बाकी मैच सितंबर अक्टूबर में कराने को मंजूरी दे दी। इसकी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। उन्होंने कहा, सितंबर में भारत में मानसून का समय होता है। इसके अलावा यूएई में तीन मैदान होने से आसानी हो जाती है जैसा हम 2020 में देख चुके हैं। आईपीएल 18 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा कि सभी सदस्य चाह ते हैं कि टी20 विश्व कप अक्टूबर के आखिर में भारत में हो लेकिन अभी उस पर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता है। उन्होंने कहा, बीसीसीआई प्रतिनिधि अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह एक जुलाई तक का समय मांगेंगे जिसके बाद एक और एसजीएम बुलाई जाएगी ताकि यह फैसला लिया जा सके कि टी20 विश्व कप भारत में होगा या नहीं। उन्होंने कह , इस समय देश में स्वास्थ्य हालात ऐसे नहीं है कि हम अंतिम फैसला ले सकें।

एक संक्षिप्त बयान में बीसीसीआई ने कहा कि सभी सदस्य आईपीएल यूएई में बहाल करने पर सहमत हो गए हैं। सचिव जय शाह ने बयान में कहा, बीसीसीआई ने शनिवार को घोषणा की कि वीवो इंडियन प्रीमियर लीग 2021 सत्र के बाकी मैच संयुक्त अरब अमीरात में कराए जाएं क्योंकि सितंबर अक्टूबर में भारत में मानसून का मौसम होता है। बयान में कहा गया, बीसीसीआई एसजीएम में पदाधिकारियों को आईसीसी से समय सीमा मांगने के लिए अधिकृत भी किया ताकि टी20 विश्व कप 2021 पर फैसला लिया जा सके।

एक प्रदेश संघ के सीनियर सदस्य ने कहा कि कर में छूट का मामला भी है जिस पर बात चल रही है। उन्होंने कहा, आईसीसी कर में छूट चाहती है लेकिन हमें सरकार के दिशा निदेर्शों का पालन करना होगा। भारत में टी20 विश्व कप से सभी पक्षों को लाभ होगा लेकिन मई में आप अक्टूबर के स्वास्थ्य हालात पर बात नहीं कर सकते। हमें कुछ समय चाहिए। आईपीएल का यूएई में होना तय ही था। पदाधिकारियों ने आमसभा को खिलाड़ियों की उपलब्धता के बारे में बताया।

अधिकारी ने कहा , बीसीसीआई का रूख स्पष्ट है कि पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के कारण इंग्लैंड के खिलाड़ियों के उपलब्ध नहीं होने पर भी किसी बोर्ड से खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने की अनुमति देने की गुजारिश नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, अभी प्राथमिकता आईपीएल के बाकी 31 मैच पूरे कराने की है। बाकी मसले हल हो जाएंगे। एक प्रदेश संघ के सदस्य ने घरेलू क्रिकेटरों को मुआवजे का मसला उठाया लेकिन उन्हें कहा गया कि यह सही मंच नहीं है क्योंकि एसजीएम में एजेंडे पर ही बात होती है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला एक जून को आईसीसी बोर्ड की बैठक में भाग लेने दुबई जाएंगे जिसमें भारत में होने वाले टी20 विश्व कप पर भी बात होगी ।

RELATED ARTICLES

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...