back to top

सिंधू को सिंगापुर ओपन से फार्म में लौटने की उम्मीद

सिंगापुर। ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू हाल के निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर मंगलवार से यहां शुरू होने वाले 355,000 डालर इनामी सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में फार्म में लौटने की कोशिश करेगी। सिंधू आल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पहले दौर में हार गई थी जबकि मलेशिया ओपन में वह दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाई। इन दोनों टूर्नामेंट में उन्हें कोरिया की सुंग जी ह्यून ने हराया था।

वह इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची

वह इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची लेकिन चीन की ही बिंगजियाओ से हार गई थी। सिंगापुर में सिंधू भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी। उनका पहला मुकाबला इंडोनेशिया की लायनी अलेसांद्रा मैनाकी से होगा। इस सत्र में खिताब जीतने वाली एकमात्र भारतीय साइना नेहवाल को पहले दौर में डेनमार्क की उदीयमान खिलाड़ी होयमार्क कयार्सफील्ड के खिलाफ सतर्कता बरतनी होगी। पुरूष वर्ग में भारत की निगाहें किदाम्बी श्रीकांत पर टिकी रहेंगी।

500 प्रतियोगिता में वह क्वालीफायर

इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 प्रतियोगिता में वह क्वालीफायर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। अन्य खिलाडय़िों में एच एस प्रणय का सामना फ्रांस के ब्राइस लेवरडेज से जबकि स्विस ओपन के फाइनलिस्ट बी साई प्रणीत का विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त केंटो मोमोटा से होगा। समीर वर्मा पहले दौर में क्वालीफायर से भिड़ेंगे। प्रणय जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की मिश्रित जोड़ी, अश्विनी पोनप्पा और सिक्की की महिला जोड़ी और मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी की पुरूष जोड़ी युगल में भारतीय चुनौती पेश करेंगे।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री एके शर्मा की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी के पम्प समय से संचालित न करने पर हुई कार्रवाई नगर विकास मंत्री के वाराणसी भ्रमण...

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।...

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...