back to top

IND vs NZ : टीम इंडिया को हराकर न्यूजीलैंड की सीरीज में बढ़त

वेलिंगटन। वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में वर्ल्ड नंबर वन भारतीय टीम का प्रदर्शन दयनीय रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों ही पारियों में 200 रनों के आंकड़े को भी नहीं छू सकी।

परिणाम यह हुआ कि उसे विकेटों के लिहाज से दिसंबर 2013 के बाद सबसे करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा तब डरबन टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 10 विकेट से शिकस्त दी थी।

भारत ने सुबह अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 144 रन से आगे बढ़ायी लेकिन उसकी पूरी टीम 81 ओवर में 191 रन पर ढेर हो गयी। यह पहली पारी के उसके प्रदर्शन से थोड़ा अच्छा था लेकिन इतना बेहतर नहीं था कि कीवी टीम के लिये कोई चुनौती पेश कर सके।

भारत ने पहली पारी में 165 रन बनाये थे। टिम साउदी (61 रन देकर पांच) और ट्रेंट बोल्ट (39 रन देकर चार) की जोड़ी ने दिखाया कि उनकी सीम और स्विंग के सामने भारत की मशहूर बल्लेबाजी लाइन अप में भी काफी सुधार की जरूरत है। न्यूजीलैंड के सामने नौ रन का लक्ष्य था जो उसने 1.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर दिया और इस तरह से टेस्ट क्रिकेट में अपनी 100वीं जीत दर्ज की।

भारत को टेस्ट मैचों में आखिरी हार 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में मिली थी लेकिन बेसिन रिजर्व की पराजय से वह अधिक आहत हुआ क्योंकि हाल में कभी उसकी टीम ने इस तरह से घुटने नहीं टेके थे। सितारों से सजी भारतीय बल्लेबाजी किसी भी समय चुनौती पेश करती हुई नजर नहीं आयी। विकेट से तीसरे और चौथे दिन भी गेंदबाजों से मदद मिल रही थी लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी खराब तकनीक से विकेट गंवाये।

यह टीम अपने पूर्ववर्ती बल्लेबाजों से तेज गेंदबाजों को बेहतर तरीके से खेलती है और इसी वजह से उसे ऑस्ट्रेलिया में जीत भी मिली लेकिन जब चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सीम और स्विंग का सामना करने की बात आती है तो उनकी कमजोरी खुलकर सामने आ गयी। भारतीयों में केवल मयंक अग्रवाल ही कुछ अच्छा प्रदर्शन कर पाये।

भारत ने सुबह चार रन के अंदर अजिंक्य रहाणे (29) और हनुमा विहारी (15) के विकेट गंवा दिये। इन दोनों को धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी के लिये जाना जाता है लेकिन बेहतरीन सीम गेंदबाजी के सामने उनकी एक नहीं चली। बोल्ट ने रहाणे को आफ स्टंप से बाहर की गेंद को खेलने के लिये मजबूर किया जो बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर बीजे वाटलिंग के दस्तानों में पहुंची। इसके बाद साउदी ने खूबसूरत आउटस्विंगर पर विहारी का विकेट र्थाया।

चौथे दिन 20 मिनट के अंदर स्विंग के सुल्तानों ने भारत के दोनों भरोसेमंद बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड की बड़ी जीत सुनिश्चित कर दी थी। ऋषभ पंत (41 गेंदों पर 25) ने कुछ योगदान दिया जिससे भारत पारी की हार बचाने में सफल रहा लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई मदद नहीं मिली। इशांत शर्मा ने 12 रन बनाये। पंत ने साउदी की गेंद पर स्लॉग स्वीप शाट से डीप मिडविकेट पर कैच दिया।

साउदी ने इसी ओवर में जसप्रीत बुमराह को आउट करके भारतीय पारी का अंत किया और अपने करियर में दसवीं बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। न्यूजीलैंड के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब 120 अंक हो गये हैं। भारत अब भी 360 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...