back to top

भीषण गर्मी में डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर को रखेगा ठंडा, मिलेंगे ये फायदे

हेल्थ न्यूज। Summer Health Tips : भीषण गर्मी और लू में हर किसी का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। इतनी धुप में ऑफिस जाना या फिर किसी काम से बाहर जाना होतो लोग जाने से बचते हैं। ऐसे में फिर भी आप बाहर जा रहे हैं तो सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरुरी हैं। इस मौसम में थोड़ी से लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। तेज धूप में लू लगने का खतरा ज्यादा होता है। वहीं, इस मौसम में तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत, उल्टी, चक्कर आना, दस्त, सिरदर्द, मुंह सूखना और हाथ-पैरों में कमजोरी जैसी बीमारियां होने का भी खतरा बढ़ जाता है।

ऐसे में लू से बचने के लिए खूब पानी पियें। इसके अलावा अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल कर सकते हैं जो न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाएं बल्कि शरीर की ऊर्जा भी बनाए रखें। आज हम इस खबर के माध्यम से कुछ खाद्य पदार्थ बताएंगे जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होगा।

डाइट में शामिल करें ये चीजें

तरबूज : तरबूज में काफी मात्रा में पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और शरीर को ठंडक देता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

खीरा : खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है और यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसे सलाद के रूप में खाया जा सकता है या सैंडविच में डाला जा सकता है। रात के समय खीरा न खाएं, इससे पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

यह खबर भी पढ़े : T20 World Cup: मोर्गन ने की टीम इंडिया की तारीफ, कहा-भारत का प्रतिभा का भंडार

पुदीना : पुदीना की तासीर ठंडी होती है। पुदीने का रस, चटनी या पुदीने की चाय पीकर आप तरोताजा और ठंडा महसूस कर सकते हैं। आप अपनी पानी की बोतल में पुदीना डालकर उसे पूरे दिन पीने से भी तरोताजा महसूस कर सकते हैं।

नारियल पानी : नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है जो न केवल शरीर को हाइड्रेट करता है बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है। सुबह-शाम नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।

लस्सी : लस्सी में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन में सुधार करते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं। इसे रोजाना पीने से गर्मी से राहत मिलती है। इन खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करके आप शौच के दौरान अपने शरीर को ठंडा और स्वस्थ रख सकते हैं।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। लू लगने के बाद डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन चीजों का सेवन करें।

RELATED ARTICLES

यूक्रेन पर रूस के हमले में 11 लोगों की मौत, अन्य लोग क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे

कीव। रूस ने मंगलवार रात को यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और कई...

जालौन में होर्डिंग पर लगी सीएम योगी की तस्वीर पर गोबर पोतने के आरोप में युवक पर FIR दर्ज

जालौन । उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले एक होर्डिंग पर कथित तौर पर गाय का गोबर लगाने...

ऐश्वर्या राय की ट्रोलिंग पर भड़कीं माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी ने भी अनन्या पांडे का किया बचाव

मुंबई। कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हुई बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग पर...

हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह का पांचवा बड़ा मंगल श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। भोर होते ही शहर के सभी हनुमान मंदिरों में जय...

भक्तों ने प्रसाद में बांटी पूड़ी-सब्जी, पिलायी शर्बत

लखनऊ। ज्येष्ठ महीने के पांचवें बड़े मंगल पर शहर में हर छोटे-बड़े हनुमान मंदिर पर भक्तों का सुबह से भीड़ लगी रही। हर कोई...

भातखण्डे को यूजीसी से जेआरएफ फेलोशिप की मंजूरी

यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शोधार्थियों के लिए नई ऊर्जालखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि...

कीर्तन से टूटता है माया का बंधन, विश्वास से मिलती है भक्ति की शक्ति

राघवेन्द्र सरकार की सेवा में कोई सेवानिवृत्ति नहीं : जगद्गुरु रामभद्राचार्य लखनऊ। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मंगलवार को संगीतमय श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस भी नवधा...

वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर, बेल्ट ग्रेडेशन और मास्टर्स चैंपियनशिप का आयोजन

वियतनामी मास्टर्स का लखनऊ एयरपोर्ट पर स्वागत लखनऊ। वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन (WVVF) के तत्वावधान में दिनांक 2 जून से 7...

जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले-मुख्यमंत्री योगी ने बिल्कुल ठीक कहा,गाय विश्व माता है

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाय को लेकर दिए गए बयान पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने...