back to top

T20 World Cup: मोर्गन ने की टीम इंडिया की तारीफ, कहा-भारत का प्रतिभा का भंडार

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि भारत का प्रतिभा का भंडार और टीम के भीतर जबरदस्त गहराई उन्हें आगामी टी20 विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार बनाती है। भारत लगभग उसी टीम के साथ उतर रहा है जो पिछले टी20 विश्व कप में खेली थी। हालांकि युवा यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

मोर्गन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, चोटों के बावजूद टूर्नामेंट में भारतीय टीम सबसे मजबूत है। उनकी मजबूती और गइराई शानदार है। उन्होंने कहा, वे मेरे लिए प्रबल दावेदार हैं, कागजों पर उनका स्तर। अगर वे मैदान पर भी ऐसा करते हैं तो मुझे लगता है कि वे टूर्नामेंट में किसी को भी आसानी से हरा सकते हैं। विकल्पों की अधिकता के कारण भारत शुभमन गिल और लोकेश राहुल जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल नहीं कर पाया।

मोर्गन ने कहा, अगर मैं टीम का चयन कर रहा होता तो एकमात्र फैसला जो अलग होता वह यह होता कि मैं यशस्वी जायसवाल पर शुभमन गिल को तरजीह देता। मैं उसके साथ खेला हूं, मुझे पता है कि वह कैसे सोचता है। मुझे पता है कि वह कैसे काम करता है। भारत लगभग हर टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के रूप में उतरता है लेकिन एक दशक से अधिक समय से उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का कोई खिताब नहीं जीता है। टीम इंडिया ने आखिरी ट्रॉफी 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीती थी।

टी20 विश्व कप के पिछले सत्र में उन्हें एडिलेड में सेमीफाइनल में तब चैंपियन बने इंग्लैंड ने 10 विकेट से हरा दिया था। कई लोगों का तर्क है कि आईपीएल के बाद से टी20 प्रारूप में भारत के क्रिकेट में काफी सुधार हुआ है लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन ने कहा कि यह विडंबना है कि भारत ने एकमात्र टी20 विश्व कप खिताब आईपीएल के अस्तित्व में आने से पहले जीता था। उन्होंने कहा, यह भी एक विडंबना है क्योंकि हर कोई आईपीएल के बारे में बात करता है और इसने भारत के टी20 क्रिकेट में कैसे सुधार किया है। विडंबना यह है कि एकमात्र खिताब उन्होंने आईपीएल के आने से पहले जीता। भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था जब करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उन्होंने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था।

RELATED ARTICLES

वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर, बेल्ट ग्रेडेशन और मास्टर्स चैंपियनशिप का आयोजन

वियतनामी मास्टर्स का लखनऊ एयरपोर्ट पर स्वागत लखनऊ। वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन (WVVF) के तत्वावधान में दिनांक 2 जून से 7...

यूक्रेन पर रूस के हमले में 11 लोगों की मौत, अन्य लोग क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे

कीव। रूस ने मंगलवार रात को यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और कई...

जालौन में होर्डिंग पर लगी सीएम योगी की तस्वीर पर गोबर पोतने के आरोप में युवक पर FIR दर्ज

जालौन । उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले एक होर्डिंग पर कथित तौर पर गाय का गोबर लगाने...

हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह का पांचवा बड़ा मंगल श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। भोर होते ही शहर के सभी हनुमान मंदिरों में जय...

भक्तों ने प्रसाद में बांटी पूड़ी-सब्जी, पिलायी शर्बत

लखनऊ। ज्येष्ठ महीने के पांचवें बड़े मंगल पर शहर में हर छोटे-बड़े हनुमान मंदिर पर भक्तों का सुबह से भीड़ लगी रही। हर कोई...

भातखण्डे को यूजीसी से जेआरएफ फेलोशिप की मंजूरी

यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शोधार्थियों के लिए नई ऊर्जालखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि...

कीर्तन से टूटता है माया का बंधन, विश्वास से मिलती है भक्ति की शक्ति

राघवेन्द्र सरकार की सेवा में कोई सेवानिवृत्ति नहीं : जगद्गुरु रामभद्राचार्य लखनऊ। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मंगलवार को संगीतमय श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस भी नवधा...

वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर, बेल्ट ग्रेडेशन और मास्टर्स चैंपियनशिप का आयोजन

वियतनामी मास्टर्स का लखनऊ एयरपोर्ट पर स्वागत लखनऊ। वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन (WVVF) के तत्वावधान में दिनांक 2 जून से 7...

जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले-मुख्यमंत्री योगी ने बिल्कुल ठीक कहा,गाय विश्व माता है

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाय को लेकर दिए गए बयान पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने...