back to top

भाजपा के एमएलए-एमपी से शिकायत करो, तो उन्हें भी पैसे चाहिए, भ्रष्टाचार को लेकर शिवपाल यादव ने साधा निशाना

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महामंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा करके राज्य की सत्ता में आई भाजपा सरकार सबसे भ्रष्ट साबित हुई है।

शुक्रवार शाम को त्रिवेदीगंज ब्लॉक के साह मनोधरपुर गांव में एक निजी स्कूल के भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सपा महासचिव यादव ने कहा लगभग सात साल पहले भाजपा भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा करके सत्ता में आई थी, लेकिन यह सबसे भ्रष्ट सरकार है।

उन्होंने कहा कि जब हमारी (समाजवादी पार्टी की) सरकार थी तब एक कार्यकर्ता भी काम करा लेता था, लेकिन भाजपा के एमपी-एमएलए से सिफारिश कराओ तो कमीशन मांगते हैं। यादव ने आरोप लगाया कि यदि भारतीय जनता पार्टी के एमएलए-एमपी से शिकायत करो, तो उन्हें भी पैसे चाहिए। फिर दरोगा से थाने में या तहसील में सिफारिश की तो वहां बैठा अधिकारी बोलता है कि पहले तो कम में काम हो जाता था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश में हालत ये हैं कि विधायक और सांसद को भी उसमें से कमीशन चाहिए।

उन्होंने कहा कि थाने या तहसील में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यादव ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार किसी भी क्षेत्र में विकास नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा, पूरा देश नौकरशाही के हाथ में है। अपने बेटे के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषी ठहराकर जेल भेजे गए पार्टी नेता आजम खान पर यादव ने कहा, उनके खिलाफ साजिश रची गई है। एक दिन उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

यादव ने कहा कि भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है और विपक्षी नेताओं को झूठे मामलों में फंसा रही है और उन्हें जेल भेज रही है और उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर पिछड़े वर्ग के लोगों और विशेष रूप से मुसलमानों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया। मध्य प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच विवाद पर उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी इंडिया गठबंधन भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेगा।

बाराबंकी में विकास के बारे में उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यहां केवल सड़क और स्वास्थ्य क्षेत्र में मुलायम सिंह यादव और बेनी प्रसाद वर्मा द्वारा किया गया काम दिखाई देता है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...