back to top

इंसानियत शर्मसार : ब्याज का ज्यादा पैसे न देने पर दलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, मुंह पर किया पेशाब   

पटना। बिहार के पटना जिले में खुसरूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक साहूकार और उसके सहयोगियों द्वारा एक दलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटने और उसके मुंह पर पेशाब करने का वीभत्स मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शाहूकार और बेटे पर केस दर्ज 

अधिकारी ने बताया कि महिला ने ऋण का पूरा भुगतान करने के बाद भी और धन दिए जाने की साहूकार की अनुचित मांग को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह घटना हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रमोद सिंह और उसका बेटा अंशु सिंह फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

1500 रूपये उधार लेने से जुड़ा है मामला 

अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने दावा किया कि उधार ली गई रकम ब्याज समेत चुकाने के बावजूद उसे यह प्रताड़ना सहनी पड़ी। पीड़िता ने कहा, मेरे पति ने कुछ महीने पहले प्रमोद सिंह से 1,500 रुपये उधार लिए थे और हमने ब्याज सहित पैसे वापस कर दिए थे, लेकिन उसने (प्रमोद सिंह ने) और पैसों की मांग की। हमने इस मांग को मांगने से इनकार कर दिया। यह घटना शनिवार की रात पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।

ब्याज का पैसा न देने पर दी धमकी 

प्रमोद सिंह ने पीड़िता को फोन पर कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने उसे और पैसे नहीं दिए तो वे उसे गांव में निर्वस्त्र करके घुमाएंगे। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने मोबाइल फोन के जरिए पुलिस से की। पीड़िता के परिवार के एक सदस्य ने संवाददाताओं से कहा, पुलिस का एक दल शिकायत के बारे में पूछताछ करने के लिए शनिवार को गांव आया था जिससे प्रमोद और उसके सहयोगी नाराज हो गए। वे शनिवार रात करीब 10 बजे उसके (पीड़िता के) घर गए और उसे जबरन प्रमोद के घर ले गए।

महिला को निर्वस्त्र का पीटा 

उसने कहा कि वहां महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र किया गया और मुक्कों एवं लाठियों से पीटा गया। महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा, प्रमोद ने अपने बेटे से मेरे मुंह पर पेशाब करने के लिए कहा। उसने वैसा ही किया। उसके बाद, मैं किसी तरह भागने में सफल रही और घर लौट आई।

पुलिस कर रही मामले की जाँच 

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने सोमवार को बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा, हमने पांच पुलिस दल बनाए हैं और हम आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। इस संबंध में मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है और आगे की जांच जारी है।

यह खबर पढ़े- साइबर रेप में फंसा कर वाणिज्य मंत्रालय का कंसल्टेंट,  22 लाख से ज्यादा का लगा चूना 

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...