back to top

साइबर रेप में फंसा कर वाणिज्य मंत्रालय का कंसल्टेंट,  22 लाख से ज्यादा का लगा चूना 

नोएडा. अश्लील फोटो सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म पर पर प्रसारित करने का डर दिखाकर साइबर जालसाजों ने एक पूर्व अधिकारी (सेवानिवृत्त) से 22 लाख 79 हजार 20 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जालसाजों ने पीड़ित से छह खाते में कई बार में रकम हस्तांतरित करवाया। पीड़ित पर जब और रकम हस्तांतरित करने का दबाव बनाया जाने लगा तो उन्हें ठगी की आशंका हुई और उन्होंने मामले की शिकायत साइबर अपराध थाने में की। नोएडा के सेक्टर 36 स्थित साइबर अपराध थाने में थाना प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि पीड़ित एक सेवानिवृत्त अधिकारी है और वर्तमान में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में कंसल्टेंट के पद पर कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले शिकायतकर्ता के फेसबुक मैसेंजर पर एक युवती ने अश्लील फोन किया था। कुछ समय बाद एक मोबाइल नंबर से पीड़ित के पास फोन आया और फोन करने वाला उसकी और युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर बनाई गई तस्वीरें और वीडियो दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करने लगा और धमकी दी कि अगर उन्होंने रकम नहीं दी तो उनका वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दिया जाएगा।

इसके बाद खुद को उपनिरीक्षक (एसआई) बताते हुए विक्रम राठौर नामक व्यक्ति ने पीड़ित को फोन किया और वीडियो डिलीट करने के एवज में पैसे मांगे और कहा कि अगर उसने रकम हस्तांतरित नहीं किए तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने से वह नहीं रोक पाएगा।

उन्होंने बताया कि घटना के कुछ दिन बाद पीड़ित के पास फिर से किसी का फोन आया और फोन करने वाले ने बताया कि पुलिस वीडियो में दिख रही युवती को गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन युवती ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह खबर पढ़े- लखनऊ में भाजपा विधायक के सरकारी आवास में युवक ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...