back to top

OBC छात्रों के लिए वरदान बनी छात्रावास योजना

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) छात्रावास योजना आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा का मजबूत सहारा बनकर उभरी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश के 2013 छात्र-छात्राओं ने इन छात्रावासों में रहकर अपनी शिक्षा पूरी की, जिससे उन्हें आवास और पढ़ाई से जुड़ी आर्थिक चुनौतियों से राहत मिली।

प्रदेश में वर्तमान में ओबीसी वर्ग के लिए कुल 102 छात्रावास संचालित हैं। इनमें 59 छात्रावास छात्रों और 43 छात्रावास छात्राओं के लिए हैं। इन छात्रावासों में लगभग 5400 विद्यार्थियों के रहने की क्षमता उपलब्ध है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधा प्रदान कर उन्हें उच्च शिक्षा से जोड़ना है। राजकीय शिक्षण संस्थानों के परिसरों में बनाए गए इन छात्रावासों से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल, सुरक्षित और अनुशासित वातावरण मिलता है।

सरकार ने केवल नए छात्रावासों के निर्माण पर ही नहीं, बल्कि पुराने भवनों के रखरखाव और सुविधाओं के उन्नयन पर भी विशेष ध्यान दिया है। इसी उद्देश्य से वर्ष 2023-24 में छात्रावास अनुरक्षण योजना शुरू की गई। इसके तहत पुराने छात्रावासों की मरम्मत और रखरखाव का कार्य कराया जा रहा है। कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुरक्षण के लिए चयनित 10 छात्रावासों में से 8 का मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष में कार्य जारी है।

वहीं वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित छात्रावासों का सर्वे कर 8 अन्य छात्रावासों को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत के लिए चिन्हित किया गया है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के निदेशक उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह योजना निर्धन छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का मजबूत आधार बन रही है। सुरक्षित आवासीय सुविधा मिलने से हजारों छात्र-छात्राएं अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और प्रदेश की विकास यात्रा में भागीदार बन रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...