back to top

मुरादाबाद को दी 513 करोड़ रुपए की सौगात, सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर जमकर साधा निशाना

पिछली सरकारों ने कर्फ्यू लगाया जबकि डबल इंजन सरकार ने कांवड़ यात्राएं आयोजित की

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पिछली सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने कर्फ्यू लगाया जबकि डबल इंजन सरकार ने कांवड़ यात्राएं आयोजित कीं।

मुख्यमंत्री ने जिले में 513 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा, हम बिना शिक्षा और स्वास्थ्य पर चर्चा किये विकास की बात कैसे कर सकते हैं। पिछली सरकारों ने भी ऐसा ही किया था। एक अन्य पुलिस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते सात साल में कोई दंगा नहीं हुआ, संगठित अपराध समाप्ति की ओर हैं, सभी बड़े पर्व, त्योहार और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के आयोजन सकुशल संपन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अतिविशिष्ट महानुभावों का आगमन और अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी पूरी भव्यता और उल्लास से साथ संपन्न हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों की मेहनत और कार्यों का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की पुलिस व्यवस्था दुनिया में एक नजीर बन रही है। ये बातें शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में कर्तव्य को सर्वाेपरि मानते हुए अपराध को नियंत्रित करने, कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और सामाजिक सौहार्द की स्थापना करने में सराहनीय भूमिका का निर्वहन किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कि डॉ भीमराव अम्बेडकर यूपी पुलिस अकादमी में नागरिक पुलिस के आधारभूत कोर्स 2023-24 के उपरांत 8362 उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर आज से पुलिस का हिस्सा बनने जा रहे हैं तथा उनमें 1618 महिला पुलिस उपनिरीक्षक भी हैं। इससे पहले एक अन्य कार्यक्रम में विपक्षियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, उन्होंने व्यापारियों और बेटियों को असुरक्षित कर दिया था। राज्य को चारों ओर से कर्फ्यू और दंगों ने घेर लिया था और युवाओं के सामने पहचान के संकट की समस्या खड़ी हो गई थी। उद्यमियों ने राज्य छोड़ना शुरू कर दिया था। विकास कार्यों में भाई-भतीजावाद का प्रवेश हो गया था और धीरे-धीरे असीमित संभावनाओं वाला इस राज्य की पहचान खो गयी थी।

आदित्यनाथ ने कहा, पिछली सरकार ने कर्फ्यू लगाया, हमने कांवर यात्रा शुरू की। उन्होंने कमाई लूटी और हमने युवाओं को रोजगार दिया। हमने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करके 500 वर्षों के इंतजार को भी समाप्त कर दिया है। इससे पहले पुलिस के कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) तिलोत्तमा वर्मा, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल, विधानपरिषद सदस्य चौधरी भूपेन्द्र सिंह, महापौर मुरादाबाद विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली सिंह, विधायक रितेश गुप्ता, पुलिस अकादमी से जुड़े अधिकारीगण, प्रशिक्षु और अभिभावक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...