back to top

शहर को जलभराव, गंदगी, गड्ढों और जर्जर तारों से निजात दिलाएं: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जनसमस्याओं को लेकर बैठक

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लखनऊ वासियों को जलभराव, गन्दगी, टूटी सड़कों, गड्ढों और जर्जर तारों का सामना न करना पड़े, इसके लिए निगम के विकास कार्यों को युद्धस्तर पर निष्पादित किया जाये और शहर के नाले-नालियों की समुचित सफाई करायी जाये जिससे बरसात में जलभराव की समस्या न हो। शहर में कूड़ा उठान और साफ-सफाई नियमित करायी जाय, जिससे लोगों को गन्दगी का सामना न करना पड़े।

उपमुख्यमंत्री ने सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नगर आयुक्त को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राजधानी में लोगों को जरूरी सुविधाएं मिले इसके लिए विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर कराएं। उन्होंने कहा कि बरसात में जलभराव, टूटी सड़कों, गड्ढों व स्ट्रीट लाईट की खराबी के चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी होती हैं, साथ ही दुर्घटनाओं का शिकार भी होना पड़ता है। इससे जन-धन दोनों का नुकसान होता है। श्री पाठक ने कहा कि बरसात में जल-जमाव एवं गन्दगी से संक्रामक रोगों  व मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, लोगों को इससे बचाने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। जल-जमाव वाले क्षेत्रों, नाले-नालियों में एन्टी लार्वा का छिड़काव एवं रिहायसी इलाको में नियमित फागिंग करायी जाय। जहाँ आवश्यक हो वहां चूना व ब्लीचिंग पावडर का भी प्रयोग किया जाय।

उन्होंने जल निगम के आधिकारियों को निर्देशित किया कि सीवर व वाटर सप्लाई पाइप बिछाने के लिए खोदी गयी सड़कों को तत्काल ठीक करें। सड़कों का मानक के अनुरूप पुनर्निर्माण कराये। जल भराव वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पम्प लगाकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। शहर के सभी पम्पिंग स्टेशनों को क्रियाशील रखें। उन्होंने निगम अधिकारियों को जन-प्रतिधियों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा उनके सुझावों पर अमल करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, जन-प्रतिनिधियों के सम्पर्क में रहे और उनसे संवाद स्थापित कर जनता की समस्याओं का तत्काल सामाधान करें।

नियमित साफ-सफाई, कूड़ा उठान की करें व्यवस्था

उन्होंने कहा कि बरसात व आंधी-तुफान में पेड़ों के गिरने की घटनाओं का तत्काल संज्ञान लिया जाये। कैन्ट क्षेत्र के जन-प्रतिनिधियों तथा विभिन्न वार्डोें के पार्षदों की ओर से उठायी गयी समस्याओं को सुना तथा उनके शीघ्र निस्तारण के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान प्रमुख रूप से बाबूगंज, गीतापल्ली, ओमनगर, कुंजबिहारी वार्ड, गुरुनानक नगर वार्ड, चित्रगुप्त वार्ड, रामजीलाल वार्ड इत्यादि में सीवर कार्य पूर्ण न होने, नालों में गंदा पानी आने, नालियों के टूटे होने आदि की शिकायतों व समस्याओं को सुनकर इन क्षेत्रों में गन्दगी, जलभराव दूर करने के लिए त्वरित प्रभावी कदम उठाने निर्देश दिये।

 

RELATED ARTICLES

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का निधन, राहुल गांधी ने शोक संवेदना जताई

जौनपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के...

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित कियालखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की...

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार...