back to top

राजमार्गों को बाजार पर चढ़ाकर अगले पांच साल में एक लाख करोड़ जुटाएगा : गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अगले पांच साल में राष्ट्रीय राजमार्गों को बाजार पर चढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपए जुटाने की योजना पर काम कर रहा है। उन्होंने उद्योगों से इस मामले में आगे आने और निवेश कर इसका लाभ उठाने को कहा।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा सूक्ष्म लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे गडकरी ने कहा कि इससे वृद्घि को गति मिलेगी तथा कोष का उपयोग मजबूत ढांचागत सुविधाओं के वित्त पोषण में किया जा सकता है। उद्योग मंडल सीआईआई के सड़क बुनयादी ढांचा-मांग सृजन: वृद्धि को गति विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हेंने कहा, एनएचएआई अगले पांच साल में टोल संग्रह परिचालन और हस्तांतरण (टीओटी) के जरिए राजमार्गों को बाजार पर चढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रहा है।

मंत्री ने कहा कि संपत्ति को बाजार पर चढ़ाना (बिक्री या उसे पट्टे पर देना) उद्योगों के लिए कारोबार के लिहाज से एक अच्छा अवसर है और दूसरी तरफ यह सरकार को बुनियादी ढांचा में किए गए निवेश के मूल्य को निकालने में मददगार होगा। उन्होंने कहा, यह उद्योगों के साथ-साथ सरकार के लिए भी फायदेमंद है। इससे देश में बुनियादी ढांचा को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

एनएचएआई को सार्वजनिक वित्त पोषित उन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को टीओटी आधार पर बाजार पर चढ़ाने के लिए अधिकृत किया गया है जो कम-से-कम एक साल से परिचालन में हैं और जहां टोल संग्रह किया जा रह है। गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति को बाजार पर चढ़ाने की योजना को महत्वपूर्ण पहल बताया। यह बुनियादी ढांचा क्षेत्र में दीर्घकालीन निवेश के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...