back to top

मुख्तार अंसारी के करीबी पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े हत्या, देवा रोड पर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और सुरक्षा के मद्देनजर नेशनल हाईवे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बाराबंकी,संवाददाता। राजधानी लखनऊ के पास बाराबंकी मार्ग पर शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात ने कानून व्यवस्था को हिलाकर रख दिया। माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोएब उर्फ बॉबी की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, शोएब लखनऊ से वापस लौट रहे थे, तभी देवा रोड स्थित असेनी मोड़ के पास पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में उनकी कार को घेर लिया। हमलावरों ने बिना संभलने का मौका दिए शोएब की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटनास्थल पर करीब 10 राउंड से अधिक फायरिंग की गई, जिसकी आवाज सुनकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

हमले के दौरान शोएब को कई गोलियां लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर कार के भीतर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ी आसानी से मौके से फरार होने में सफल रहे। स्थानीय लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल शोएब को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखा गया। माफिया से जुड़े रहे व्यक्ति की इस तरह सरेराह हत्या ने एक बार फिर रंजिश और गैंगवार की आशंकाओं को हवा दे दी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और सुरक्षा के मद्देनजर नेशनल हाईवे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस की टीमें फिलहाल साक्ष्य जुटाने में जुटी हैं और नेशनल हाईवे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस की शुरुआती जांच में इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश को मुख्य वजह माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...