back to top

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए मार्केट का हाल

मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। विदेशी पूंजी की निकासी ने भी बाजार की धारणाओं को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स सकारात्मक रुख के साथ खुला लेकिन जल्द ही निवेशकों की बिकवाली का दबाव देखने को मिला और शुरुआती कारोबार में यह 151.36 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,557.76 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी भी बढ़त के साथ खुलने के बाद शुरुआती सौदों में 37.45 अंक या 0.15 प्रतिशत फिसलकर 24,640.35 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। इसके विपरीत, लार्सन एंड टूब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, सन फार्मास्यूटिकल्स, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की फायदे में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.41 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से।,830.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...