सितारे आए दिन अपने रोमांस करते हुए वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. लेकिन कोरियोग्राफर पुनीत पाठक (Punit Pathak) की पत्नी ने हाल ही में अपने निजी पलों का एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है कि आप भी हैरान रह जाएंगे. पुनीत की पत्नी निधि मुनि सिंह (Nidhi Moony Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया कि वो तुरंत वायरल हो गया.
बात करें पुनीत और निधि (Punit And Nidhi) की लव स्टोरी के बारे में तो, दोनों लोग पहली बार ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर मिले थे. यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं, जिसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. दोनों ने साल 2020 अगस्त में सगाई की थी. पुनीत ने बताया था कि लॉकडाउन ने दोनों को सोचने समझने का पूरा समय दिया इसके बाद 11 दिसंबर 2020 में दोनों ने सात फेरे ले लिए।
डांसिंग के अलावा पुनीत (Punit Pathak Movie ) अभिनय में भी दिलचस्पी रखते हैं. वह रेमो निर्देशित फिल्म ,’एबीसीडी’,’एबीसीडी 2′ में नजर आ चुके हैं. इस फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभु देवा नजर आए थे. फिल्म की कहानी डांस की पृष्ठभूमि पर आधारित थी. यह फिल्म की साल की बेस्ट फिल्मों की फेहरिस्त में भी शामिल है.





