back to top

EVM पूरी तरह सुरक्षित, मशीनों के दुरुपयोग की शिकायतें जांच में गलत पायी गयीं: चुनाव आयोग

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने मतदान के बाद ईवीएम को मतगणना स्थलों तक पहुंचाने में गड़बड़ी और उनके दुरुपयोग को लेकर विभिन्न इलाकों से मिली शिकायतों को शुरुआती जांच के आधार पर गलत बताते हुये कहा है कि मतदान में प्रयोग की गयी ईवीएम और वीवीपैट मशीनें  स्ट्रांग रूम  में पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

आयोग ने मतदान में इस्तेमाल की गयी मशीनें 23 मई को हो रही मतगणना से पहले नयी मशीनों से बदलने के आरोपों और शिकायतों को तथ्यात्मक रूप से गलत बताकर खारिज कर दिया।

आयोग ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि मशीनों को मतगणना केन्द्रों तक ले जाने में और उनके रखरखाव में गड़बड़ी की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुये संबद्ध राज्यों के जिला निर्वाचन अधिकारियों से तत्काल जांच रिपोर्ट ली गयी।

जांच में पाया गया कि जिन मशीनों के बारे में शिकायत की गयी है वे रिजर्व मशीनें थीं। इनका मतदान में इस्तेमाल नहीं किया गया था। मतदान के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी होने पर उन्हें रिजर्व मशीनों से बदला जाता है।

उल्लेखनीय है कि आयोग ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, चंदौली, डुमरियागंज और झांसी तथा बिहार की सारन सीट पर मतदान के बाद ईवीएम के दुरुपयोग की शिकायतों पर कार्वाई के आधार पर किसी भी तरह की गड़बड़ी और दुरुपयोग की आशंका से इंकार किया।

आयोग ने इन आरोपों के बारे में टेलीविजन और सोशल मीडिया में चल रहे वीडियो को गलत बताते हुये कहा कि इनमें दिखायी गयी मशीनें मतदान में प्रयुक्त मशीनें नहीं हैं।

आयोग ने झांसी में शिकायत की जांच के बाद स्थानीय निर्वाचन अधिकारी के बयान का हवाला देते हुये कहा,   मतदान में इस्तेमाल हुयी ईवीएम और वीवीपेट को व्यवस्थित रूप से सील करने के बाद मतगणना केन्द्रों पर बने स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है।

इन जगहों पर केन्द्रीय पुलिस बल के जवान तैनात हैं। स्ट्रांग रूम को उम्मीदवार और उनके निर्धारित प्रतिनिधि कभी भी देख सकते हैं। आयोग ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किये जाने के आधार पर मशीनों के दुरुपयोग और रखरखाव में गड़बड़ी की शिकायतों को गलत बताया।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में फिर जीवंत हुई रामायण, सातों कांडों की भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं को कराया त्रेतायुग का एहसास

अयोध्या: दीपोत्सव के अवसर पर रामनगरी में निकली भव्य शोभायात्रा ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। रामपथ पर सजे रथों और रामायण के प्रसंगों...

वनटांगिया परिवारों के बीच दीपावली मनाएंगे सीएम योगी, 82 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर के जंगल तिकोनिया नंबर तीन गांव पहुंचकर वनटांगिया समुदाय के लोगों के साथ दीपावली की खुशियां साझा...

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी का डंका, गुजरात-महाराष्ट्र को पछाड़ देश में बना नंबर-1

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश पीएम सूर्य घर...

रामपथ पर जीवंत हुई रामायण की गाथा, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या; 21 भव्य झांकियों ने मोहा मन

  अयोध्या: दसवें दीपोत्सव के अवसर पर रामपथ पर आस्था, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज, लोक कलाकारों के...

योगी सरकार का कर्मचारियों को दिवाली तोहफा! महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 63% किया, 1 जुलाई से मिलेगा लाभ

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते...

ट्रंप की हत्या की मंशा से वॉशिंगटन पहुंचा शख्स! व्हाइट हाउस के पास कार से मिलीं 3 बंदूकें और दर्जनों कारतूस

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास...