back to top

एटीएम की तर्ज पर बनेगा चिप वाला ई-पासपोर्ट

लखनऊ। इस ई-पासपोर्ट में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। विदेश मंत्रालय पासपोर्ट की जालसाजी और दुरुपयोग को रोकने के लिए तैयार कर रहा है। खाका लगभग तैयार है।

पासपोर्ट में आपका स्टोर किया गया डेटा ज्यादा सुरक्षित रहेगा। इस चिप की मदद से अधिकारियों को तुरंत यात्रियों की डिटेल्स वेरिफाई करने में मदद मिलेगी। ई-पासपोर्ट जारी करने के पीछे सरकार का मकसद फर्जी पासपोर्ट के सर्रकुलेशन को घटाना है।

ई-पासपोर्ट आसानी से वेरिफाई की जा सकेगी यात्रियों की डिटेल्स, सुरक्षित रहेगा डेटा : कनिष्क शर्मा

पासपोर्ट और यात्रियों के सुरक्षित सफर को लेकर लखनऊ के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी कनिष्क शर्मा से वॉयस आफ लखनऊ ने विशेष बातचीत की। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश 20 पेज का कापीयुक्त पासपोर्ट के आगे और पीछे वाले पेज पर यह चिप लगा होगा।

जिसको सुरक्षित रखने में परेशानी नही होगी। कभी कभी यात्रियों को विदेश जाते समय एयरपोर्ट पर इस लिए रोक लिया जाता है कि पासपोर्ट का एक कोने में दाग तक लग जाता है।

ऐसे में पासपोर्ट धारक काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चिप वाला पासपोर्ट कही भी आसानी से रखा जा सकता है। पानी में भी पासपोर्ट गिर जायेगा तो चिप में सभी जानकारी आसानी से विदेश मंत्रालय को मिल सकेगी।

पासपोर्ट बनवाने में पहले से अब में क्या अंतर हैं?

पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदक सभी जिलों से लखनऊ आते थे। आवेदक को 8 फोटो देना पड़ता था इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन 15 दिन के अन्दर होता था अब कुछ भी जमा करने की जरूरत नही है।

 

यह भी पढ़े।25 चौकियों पर हुई 5500 रुद्रों की स्थापना

आनलाईन फार्म भरकर अपने मन मुताबिक समय के अनुसार जिले में बने डाक पासपोर्ट सेवा केन्द्र में जाकर फोटो खिचवानी होती है और एक सप्ताह के अन्दर पुलिस रिपोर्ट आ जाती है। इसमें कोई कमी नही पायी जाती है तो आवेदक को पासपोर्ट जारी कर दिया जाता है।

नये आवेदनकर्ताओं के लिए आगे और क्या सुविधा मिलेगी

देखिए, फर्जी पासपोर्ट कोई न बना पाये, ऐसे में आवेदनकर्ता के सभी कागजों को जांच कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है। जबकी अन्य जो पासपोर्ट आवेदन किये है और उनके पास सभी पासपोर्ट से जुड़े कागज हो उसे पासपोर्ट के लिए परेशान न होना पड़े।

उसको समय पर पासपोर्ट दे दिया जाय। उन्होंने कहा कि फेक वेबसाईट से बचना चाहिए। विदेश मंत्रालय नये पासपोर्ट के लिए मात्र एक (https://www.passportindia.gov.in) वेबसाईट है।

RELATED ARTICLES

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...

मारवाड़ी युवा मंच(श्रद्धा)महिला शाखा लखनऊ की नवीन कार्यकारिणी गठित

इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दियालखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक रेस्तरां में वर्ष 2025-26 के समापन- सत्र का आयोजन किया गया।इसमें...

विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित

बैसाखी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजनलखनऊ। आॅल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल एवं गुरुद्वारा सदर द्वारा मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से बैसाखी एवं...

जीवन की वैवाहिक डोर में बंधी 151 कन्यायें

मानव एकता एसोसिएशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह समारोह लखनऊ। मानव एकता एसोसिएशन के तत्वावधान में आज यहां श्रीराम लीला एवं दशहरा पार्क, एलडीए कालोनी,...

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का शपथ ग्रहण समारोह

आम सभा के मध्य नई कार्यकारिणी ने ली शपथ लखनऊ। भारत विकास परिषद, परमहंस शाखा की 37वीं आम सभा के दौरान नवगठित कार्यकारिणी ने दायित्व...