लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू कराने में सूबे के डीजीपी ओपी सिंह की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है। आजादी के बाद दर्जनों डीजीपी आये लेकिन वे इस सिस्टम को लागू कराने में नाकामयाब रहे। इसके लिए कई राज्यों के डीजीपी ने ओपी सिंह को बधाई दी है।
बताया जा रहा है कि यूपी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने की चर्चा देश के सभी राज्यों की पुलिस में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके साथ कई राज्यों के डीजीपी ने ओपी सिंह को इसके लिए बधाई दी है। इसके साथ ही इससे यूपी के आईपीएस अफसरों में उत्साह की लहर है।





