back to top

आयुष्मान कार्ड बांटकर डिप्टी सीएम ने किया आयुष्मान मेले का शुभारम्भ

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को आलमबाग स्थित चंदर नगर, नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आयुष्मान मेले का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बांटा।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान सेवा पखवाड़े में वृहद स्तर पर कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं और इसके साथ निशुल्क हेल्प चेकअप कैंप भी लगाये गये हैं। प्रत्येक शनिवार और रविवार को सीएचसी और पीएचसी पर निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जा रहे हैं। जिसमें लोग चेकअप कराकर अपने गांव में सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। सेवा पखवाड़े में गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया मेले में कुल 73 मरीजों को विशेषज्ञों द्वारा उचित उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।

मेले में स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा एक सर्जरी भी की गयी। आयुष्मान भव मेले के अंतर्गत आरोग्य मित्र के द्वारा लगभग 15 गोल्डन कार्ड बनाये गये। डिप्टी सीएम ने अंकित सिंह, अंशिका सिंह, संगीता सिंह, राजेश सिंह, अनामिका सिंह, मुस्कान, विष्णु महेश कुमार, कंचन और वासुदेव को गोल्डन कार्ड वितरित किया।

वहीं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने इंदिरा नगर सामुदायिक केंद्र पर, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने सिल्वर जुबली सामुदायिक केंद्र पर, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने नवल किशोर रोड हजरतगंज पर, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने रेडक्रॉस सामुदायिक केंद्र पर, प्रदेश विधायक योगेश शुक्ला और प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने चिनहट पर और प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने सरोजिनी नगर सामुदायिक केन्द्र पर मेले का शुभारम्भ किया। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सीय सुविधा प्रदान की गयी।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...