back to top

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोंगेवाला बॉर्डर पर थार शक्ति सैन्याभ्यास का किया अवलोकन 

जोधपुर । भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर दौरे के दूसरे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोंगेवाला बॉर्डर पर भारतीय सेना की ओर से आयोजित थार शक्ति सैन्याभ्यास का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सेना की आधुनिक युद्ध क्षमताओं और रेगिस्तानी इलाकों में लड़ाई की तैयारियाें का जायजा लिया। इस दाैरान वह तनोट माता मंदिर पहुंचे जहां मंदिर परिसर में संरक्षित उन बमों को भी देखा, जो आज भी वहां प्रदर्शन के लिए रखे गए हैं। यहां लगे फोटो को लेकर भी जानकारी ली। इसके बाद वे वॉर मेमोरियल पहुंचे और सैनिकों से मुलाकात भी की। उन्होंने यहां 1971 के युद्ध से जुड़ी जानकारियों को पढ़ा।

इस मौके पर रक्षा मंत्री ने जवानों के साहस, पराक्रम और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेना हर परिस्थिति में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने सेना के अधिकारियों से बातचीत कर ऑपरेशनल तैयारियों की जानकारी भी ली।

राजनाथ सिंह ने अपने जैसलमेर दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर स्थित लोंगेवाला में भारतीय सेना के थार शक्ति अभ्यास का अवलोकन किया। रेगिस्तान की रेत पर जवानों ने आधुनिक युद्ध क्षमता और दमखम का प्रदर्शन किया। अभ्यास में रोबोट डॉग, ड्रोन, उन्नत वाहन, अत्याधुनिक टैंक और हेलीकॉप्टर शामिल थे, जिन्होंने भविष्य के युद्ध कौशल और गति-ताकत का अनोखा संगम दिखाया। रोबोटिक म्युल के माध्यम से युद्ध क्षेत्र में सप्लाई क्षमता भी प्रदर्शित हुई।

रक्षा मंत्री ने सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात की। जवानों को अपने हाथों से नाश्ता कराया और उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर उन्होंने लोंगेवाला युद्ध स्थल पर चांदपुरी हॉल का उद्घाटन किया, जिसका नाम 1971 के युद्ध नायक मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के सम्मान में रखा गया है। उन्होंने लोंगेवाला युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोंगेवाला वही ऐतिहासिक स्थल है, जहां 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना ने दुश्मन को करारी शिकस्त दी थी। थार शक्ति अभ्यास के जरिए सेना ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इससे पहले विश्वविख्यात तनोट माता मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और बैटल एक्स कमांडर मेजर जनरल आशीष खुराना भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में उनका स्वागत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उप महानिरीक्षक जतिंदर सिंह बिन्जी, कमांडर नीरज शर्मा और सहायक कमांडर विकास नारायण सिंह ने किया।

रक्षा मंत्री ने तनोट माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की समृद्धि और सीमाओं की सुरक्षा की कामना की। इसके बाद उन्होंने महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और मंशा माता मंदिर के समीप स्थित खेजड़ी वृक्ष पर मनोकामना पूर्ति के लिए रूमाल बांधा। उन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान की ओर से गिराए गए वे बम भी देखे, जिनको लेकर मान्यता है कि वे तनोट माता की कृपा से नहीं फटे थे।

राजनाथ सिंह ने इस ऐतिहासिक स्थल पर कहा कि तनोट माता के दर्शन कर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और यह स्थान देश की अटूट आस्था एवं शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साहस, निष्ठा और देश सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। 

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...