back to top

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए पार्टी करेगी सेवा सत्याग्रह : आराधना मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह शुरू करेगी। इस महाअभियान की थीम ‘सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय’ है। अभियान के तहत ‘कांग्रेस का सिपाही, मजदूरों का भाई’ के नारे के साथ पूरे सूबे में कांग्रेसजन 25 लाख जरूरतमंदों को खाना वितरित करेंगे। पूरे प्रदेश में सेवा सत्याग्रह में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए 10 लाख पोस्टर लगेंगे। इस महा अभियान सेवा सत्याग्रह में पोस्टकार्ड लिखकर और सोशल मीडिया पर बड़े अभियान के जरिये भी आवाज उठाई जाएगी।

इस संबंध में बुलाई गयी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस विधायक दल नेता आराधना मिश्रा मोना ने शुक्रवार को कहा कि 20 मई से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू डिस्ट्रिक्ट जेल में बंद है। उनका सिर्फ इतना सा दोष है कि वे देश निर्माता गरीब-मजदूर बहन-भाइयों की मदद करना चाहते थे। गरीब-मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया। लेकिन भाजपा सरकार हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक सकती है।

कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अनुशासन समिति के सदस्य इमरान मसूद ने कहा कि सेवा सत्याग्रह के दौरान सूबे के हर जिले में कांग्रेस पार्टी अजय लल्लू की महारसोई संचालित करेगी और 25 लाख जरुरतमंदों लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन वितरित करेगी।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के कारण गरीब विरोधी सरकार ने जेल में डाला है, लेकिन अंत में सेवा और सत्य की जीत होगी। इसलिए हमारे इस सेवा सत्याग्रह की थीम ‘सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय’ रखी है। हमारी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता, नेता गरीबों-जरूरतमंदों की मदद कर रहा है और हम सब अजय कुमार लल्लू हैं। जेल की सलाखें और फर्जी मुकदमें हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक पाएंगे।

इस मौके पर कांग्रेस नेता व पूर्वमंत्री आरके चौधरी ने कहा कि लल्लू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों को खाना खिलाया गया। 10 लाख से ज़्यादा लोगों को प्रदेश से बाहर मदद की गई। 22 जिलों में हमने अपने कार्यालयों को साझी रसोईघरों में तब्दील कर दिया। हाइवे पर चल रहे लोगों के लिए स्टॉल्स लगवाए। यह सब हमारे नेता अजय लल्लू के नेतृत्व में हुआ। एक वंचित समाज से आने वाले हमारे नेता के सेवा कार्य योगी आदित्यनाथ की आंखों में चुभ रहा है। इसलिए इस कायर सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया है।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...