back to top

लखनऊ में भाजपा विधायक के सरकारी आवास में युवक ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास में एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि युवक की पहचान बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी श्रेष्ठ तिवारी (30) के रूप में हुई है। हजरतगंज क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार रात बख्शी का तालाब क्षेत्र से विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास पर एक युवक के जान देने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव फंदे से लटका मिला। वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में कानून कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विधायक अभी लखनऊ में नहीं हैं और अभी किसी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, तथा आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूत्रों ने बताया कि श्रेष्ठ तिवारी विधायक की मीडिया टीम में काम करता था।

यह खबर पढ़े- परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर की साझा, देखें फोटो

RELATED ARTICLES

फीफा विश्व कप 2026: मैक्सिको ने जीत के साथ किया आगाज, उद्घाटन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से रौंदा

मैक्सिको सिटी। सह-मेजबान मैक्सिको ने फीफा विश्व कप 2026 के ऐतिहासिक उद्घाटन मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से शिकस्त...

यूपी में दो वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले, आईएएस सौम्या पांडेय बनीं बरेली विकास प्राधिकरण की नई वीसी, मणिकंदन ए प्रतीक्षारत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फेरबदल करते हुए दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी किए गए आधिकारिक...

सीएम योगी ने दिखाई 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मिला बढ़ावा

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजधानी लखनऊ में राजनीतिक और विकासात्मक गतिविधियां तेज हो गई...

केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से गरमाई बंगाल की सियासत, अभिषेक के घर छापेमारी तो मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय भारी उबाल आ गया, जब केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस की एक बड़ी...

जोरहाट एयरबेस पर IAF का प्लेन लैंडिंग के बाद क्रैश, दो टुकड़ों में बंट गया विमान

जोरहाट। भारतीय विमान सेवा (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोर घाट एयरबेस (रौरीया एयरफोर्स स्टेशन) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...

बंगाल की जीवंत लोकचित्र परंपरा का लखनऊ में प्रदर्शन

कोकोरो आर्ट गैलरी में कालीघाट पटचित्र पर प्रदर्शनीलखनऊ। भारतीय लोक एवं पारंपरिक कला की समृद्ध विरासत को जनसामान्य तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के...