back to top

लगातार दो सीरीज गंवाने से आहत हैं कोच पोवार, बोले- टीम में बड़े बदलाव की दरकार

नई दिल्‍ली। इंग्लैंड के हाथों लगातार दो सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय महिला टीम के कोच रमेश पोवार ने परेशान हैं। उन्होंने कहा कि टीम में बड़े बदलाव की दरकार है। जी हां, भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड दौरे पर वन-डे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय दोनों सीरीज में 1-2 के समान अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से आहत कोच पोवार ने कहा कि टीम को मानसिकता में बदलाव या बल्लेबाजी मध्यक्रम में कुछ नए चेहरों को लाने की आवश्यकता है। वन-डे कप्तान मिताली राज को छोड़कर हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया और पूनम राउत जैसी बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा। मिताली का भी स्ट्राइक रेट बहुत प्रभावी नहीं था।

विचारधारा में बदलाव में रातों-रात नहीं हो सकता

पोवार ने श्रृंखला की समाप्ति पर कहा, ‘मिताली अच्छी बल्लेबाजी कर रही है लेकिन हमें कम से कम एक और बल्लेबाज से समर्थन की जरूरत है जिससे कि पावरप्ले के बाद बीच के ओवरों में विरोधी टीम पर दबाव बना सकें।’ पोवार का हालांकि मानना है कि विचारधारा में बदलाव में समय लेगा और ऐसा रातों-रात नहीं हो सकता। इस पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘हमें निर्भीक होना होगा। मैं पहली ही श्रृंखला में उन्हें बाध्य नहीं कर सकता। वे एक विचारधारा के साथ खेल रही हैं और हम इसमें आमूलचूल बदलाव नहीं कर सकते। हमें आकलन करना होगा कि उनके अनुकूल क्या है।’

पोवार ने दिए टीम में बड़े बदलाव के संकेत

उन्होंने कहा, ‘इस स्थिति (बीच के ओवरों के धीमी बल्लेबाजी) से उन्हें बाहर निकालने के लिए हमें उन्हें समझाना पड़ेगा और इसके लिए काफी संवाद की जरूरत पड़ेगी। निडर होकर ही आधुनिक क्रिकेट खेला जाता है।’ पोवार ने स्वीकार किया कि खिलाड़ियों को ढालने के प्रयास अब तक बेकार गए हैं। उन्होंने कहा, ‘दो तरीके हैं। या तो मौजूदा खिलाड़ियों को अपने हिसाब से बदला जाए या मध्य क्रम में अन्य खिलाड़ियों को लाया जाए। यह सामान्य सी बात है।’ पोवार ने कहा, ‘इस बार हमने कुछ संयोजन आजमाए और ये सफल नहीं रहे। भविष्य में हम कुछ नया आजमा सकते हैं, नई खिलाड़ियों को ला सकते हैं, उन्हें अपने हिसाब से ढाल सकते हैं।’

तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूत करना होगा

पोवार ने संकेत दिए कि न्यूजीलैंड में 50 ओवर के विश्व कप तक वह उपलब्ध संसाधनों का पूरा इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन वह निराश दिखे कि झूलन गोस्वामी के अलावा अन्य तेज गेंदबाज विकेट हासिल करने के लिए जूझती नजर आईं। उन्होंने कहा, ‘विश्व कप तक हमें ऐसा मध्यक्रम तैयार करना होगा, जिसके बारे में हम कह सकें कि वह निश्चित तौर पर हमें 250 रन बनाकर देगा। यह सभी हितधारकों पर निर्भर करता है। कप्तान, उप कप्तान, चयकर्ता और मैं, हम इस पर चर्चा करेंगे।’ पोवार ने कहा, ‘हमें तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूत करना होगा। हम प्रदर्शन के लिए सिर्फ झूलन पर निर्भर हैं। उसे सहयोग दिया जाना चाहिए।’

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...