back to top

सीएम योगी ने यूपी की कानून-व्यवस्था को सराहा, अखिलेश ने उठाए सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दावा किया कि राज्य में सुरक्षा का माहौल बेहतर है और लोगों को कानून-व्यवस्था पर विश्वास है। आदित्यनाथ के इस बयान के बाद राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि जब योगीराज में चारों तरफ जंगलराज का माहौल है तो मुख्यमंत्री योगी पता नहीं किस मुंह से कानून व्यवस्था बेहतर होने के दावे कर रहे हैं?

मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को सुबह सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो साझा किया जिसमें वह कहते सुने जा रहे हैं, प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बेहतर है, लोगों को कानून-व्यवस्था पर विश्वास है। योगी ने कहा, इसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश को 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं…..

मुख्यमंत्री के इस पोस्ट के दो घंटे के भीतर ही सपा ने वाराणसी और चित्रकूट जिले में हुई आपराधिक घटनाओं की खबरों को एक्स पर साझा किया। अखिलेश ने सपा के इस पोस्ट को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया जिसमें कहा गया है, यह है मुख्यमंत्री योगी की शर्मनाक और ध्वस्त कानून-व्यवस्था, जिसका डंका वह भरे मंचों से पीटते हैं। उन्होंने कहा, योगीराज में चारों तरफ सिर्फ लूटपाट, गुंडई, अराजकता, हत्या और अपहरण जैसे जंगलराज का माहौल है और पता नहीं मुख्यमंत्री योगी किस मुंह से कानून-व्यवस्था बेहतर होने के दावे करते हैं?

सपा प्रमुख ने कहा, मुख्यमंत्री योगी के राज में पुलिस, भाजपा नेताओं और लुटेरों की मिलीभगत है। लूट का माल सब में आपस में बंटता है और यह किस रंग के झोले में मुख्यमंत्री योगी तक जाता है, मुख्यमंत्री योगी बताएं? मुख्यमंत्री योगी यह भी बताएं (कि वह) इस लुटेरे गिरोह के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) हैं या ट्रेनर (प्रशिक्षक) ?

यह भी पढ़े : मोदी-शाह के खिलाफ अपशब्द कहने पर सपा नेता समेत 22 लोगों पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

सियासी पारी का आगाज… जदयू में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत, संभाल सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी...

अब उत्तर प्रदेश की बेटियां किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं : CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सूबे की बेटियां अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं क्योंकि सरकार उनके जन्म से लेकर...

मुख्यमंत्री योगी ने ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ में नियुक्ति पत्र वितरित किये

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित...

मोरा फागुन में जियरा बहकै लला…सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

रीना टंडन और मुरारी लाल ने लोकोत्सव में किया होली का रंग चोखा वरिष्ठ गायिका रीना टंडन ने पारंपरिक गणपति वंदना गणपति खेलै रंग आज...

गहोई वैश्य समाज के होली मिलन में बरसे फूल

समाज की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गईलखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति की वार्षिक आमसभा और होली मिलन समारोह में समाज के...

मिट्टी के माध्यम से बच्चे सीख रहे हैं सृजन की कला

क्ले मॉडलिंग कार्यशाला का शुभारंभ : नन्हें हाथ, बड़ी रचनाएंलखनऊ। एस्थेटिक एंड कल्चरल डेवलपमेंट प्रोग्राम 202526 के अंतर्गत लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल द्वारा फ्लोरेसेंस...

शिल्पा शिंदे के साथ शहर की महिलाओं ने ली सेल्फी

शिल्पा शिंदे ने सेल्फी लो शाइन करो स्टार बन जाओ पहल में शामिल होकर राजधानी की आम महिलाओं को बनाया खास लखनऊ। बेहद लोकप्रिय शो...

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

सरबत द भला ग्रुपों के बच्चों ने द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गएलखनऊ। आज रविवार को गुरु नानक हाल, सदर गुरुद्वारा प्रांगण में आजाद लेखक...

फूलों की होली में इस्कॉन मंदिर हुआ ब्रजमय

कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत भजन एवं नृत्य, हरिनाम संकीर्तन से हुआलखनऊ। अपरिमेय श्याम प्रभु मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ के कुशल दिशा निर्देशन एवं इस्कॉन...