back to top

मोदी-शाह के खिलाफ अपशब्द कहने पर सपा नेता समेत 22 लोगों पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार

बलिया। यूपी के बलिया जिले की भीमपुरा थाना पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध अपशब्दों का उपयोग करने और पुतला दहन करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता समेत 12 ज्ञात और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार भीमपुरा थाना में पुलिस उप निरीक्षक वरुण कुमार राकेश की तहरीर पर शनिवार की रात सपा नेता फतेह बहादुर यादव समेत 12 ज्ञात और 10 अज्ञात लोगों को खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132 (लोकसेवक के कार्य में बलपूर्वक बाधा डालना), 285 (सार्वजनिक मार्गों पर अवरोध पैदा करना), 287 (आग या दहनशील पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), 292 (सार्वजनिक उपद्रव) और 352 (किसी व्यक्ति का अपमान करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

राकेश ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि 20 दिसंबर की दोपहर सिकरिया नहर पुलिया के निकट आरोपियों ने मोदी और शाह के विरुद्ध अपशब्दों का उपयोग करते हुए पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई, जिसकी वजह से सड़क जाम हो गयी। भीमपुरा थाना के प्रभारी मदन लाल पटेल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रविवार को यादव को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

6,332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं,...

बाहुबली 2 के 9 साल बेमिसाल: ‘द इटरनल वॉर’ के साथ वैश्विक मंच पर गूंजेगा माहिष्मती का जयघोष

मुंबई । भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की रिलीज को आज नौ साल पूरे...

जकार्ता में खड़ी ट्रेन से टकराई सुपरफास्ट ट्रेन, 14 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा यात्री घायल

जकार्ता । इंडोनेशिया के जकार्ता के बाहरी इलाके में भीषण रेल हादसा हो गया है जहां दो ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई। इस...

सनराइजर्स की कड़ी चुनौती से पार पाकर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा MI

मुंबई । पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अगर अपनी किस्मत पलटनी है तो उसे शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के...

मैराथन रिकॉर्ड धारक सबास्टियन सावे ने स्वयं कराए कई डोप टेस्ट

लंदन। दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले धावक सबास्टियन सावे ने यह रिकॉर्ड बनाने से पहले स्वयं ही डोपिंग...

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तिरुमला मंदिर में दर्शन पूजन किया

तिरुपति । उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने वैदिक पुजारियों के साथ...