लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से हुआ आयोजन
लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से गुरुवार को गोमतीनगर स्थित लिटिल चैम्प्स स्कूल में नौनिहालों को दादी.नानी की कहानी सुनाई गई। स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने लोक कथा हीरे की पहचान के माध्यम से बच्चों को कल्पना लोक की सैर कराई। शुरूआत टंग ट्वीस्टर से हुई जिसमें बच्चों ने कठिन शब्दों का उच्चारण अभ्यास किया। खेल खेल में शिक्षा पर आधारित मनोरंजक खेल में सम्मिलित बच्चों को उपहार दिये गये। इस अवसर पर लोक संस्कृति शोध संस्थान की सचिव सुधा द्विवेदी, विद्यालय की प्रधानाचार्य ऋचा श्रीवास्तवा सहित अन्य मौजूद रहे।





