कजरी, मेघारे व अन्य गीतों पर आकर्षक नृत्य ने मंत्रमुग्ध कर दिया
लखनऊ। श्री अग्रवाल सभा की ओर से श्रावणी तीजोत्सव का आयोजन सीतापुर रोड स्थित रघुवर कृपा में हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र नगर हॉस्पिटल की डॉ. सुनीता चन्द्रा मुख्य अतिथि एवं सुश्रुत हॉस्पिटल की डॉ. अनुराधा अग्रवाल बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी। श्री अग्रवाल सभा के वरिष्ठ कार्यकतार्ओं ने मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ से किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डॉ. सुनीता चन्द्रा, डॉ. अनुराधा अग्रवाल एवं श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष डॉ. जगदीश चन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, महामंत्री अनुपम मित्तल, संयोजिका सीमा अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन जी की चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से किया। महामंत्री अनुपम मित्तल ने बताया कि श्रावणी तीजोत्सव में इस बार डुओ नृत्य स्पर्धा, फैशन शो जलवा, तीज क्वीन स्पर्धा, स्टैंडअप कॉमेडी, मस्ती भरे खेल, तंबोला इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीज स्टाल, चटोरी गली एवं 360 डिग्री सेल्फी पांइट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। प्रथम पूज्य भगवान गणेश चरणों में गणेश वंदना के उपरांत नन्नें-मुन्नें बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। इसी क्रम में मारवाड़ी महिलाओं ने सावन पर आधारित लोकगीतों जैसे कजरी, मेघारे व अन्य गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर नृत्य संगीत का दौर चला तो बच्चों एवं महिलाओं ने जमकर नृत्य कर धूमधाम से श्रावणी तीजोत्सव का जश्न मनाया। कार्यक्रम के अगले सोपान में तीज सुंदरी प्रतियोगिता केअंर्तगत रंग-बिरंगे परिधानों में सोलह श्रृगार से सजी धजी महिलाओं ने रेम्प पर केटवॉक कर अपना जलवा बिखेरा। इस मौके पर तीज सुंदरी प्रतियोगिता की विजयी महिलाओं को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम संयोजिका सीमा अग्रवाल ने कहा कि हम हर त्योहार को एक उत्सव की तरह मनाते हैं। हमारे समाज में श्रावण तीजोत्सव का महत्व हैै। सावन का महीने में धरती माता प्रकृति की हरियाली की धानी चुनर ओढ़े हमें प्रकृति से जुड़कर उल्लास और उमंग से खुशियां बिखरने की सीख देती है। उत्सव जीवन में बहुत जरूरी होता है। उत्सव जीवन की एकरसता व नीरसता को दूर करता है। सावन मास हमारी संस्कृति और परम्पराओं से हमें जोड़कर नव उत्सव और खुशियां मनाने का अवसर देता है। इस श्रावणी तीजोत्सव कार्यक्रम को फैशन शो डिजाइन गेटेवॉ ने प्रयोजित किया। इस अवसर पर सोनिका अग्रवाल, अंजु अग्रवाल, अनीता कंछल, अंजू अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, प्रतिभा हवेलिया, सुप्रिया अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, सांची बंसल एवं सैकड़ों की संख्या में श्री अग्रवाल सभा की महिला मंडली के सदस्यगण उपस्थित रही।





