back to top

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने अपने पूर्ववर्तियों की सराहना की

नयी दिल्ली। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीशों के योगदान की सराहना की और कहा कि उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व उनके (सूर्यकांत के) लिए मानक स्थापित करेगा।

‘सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन’ (एससीबीए) द्वारा उन्हें सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह में बोलते हुए प्रधान न्यायाधीश ने बार निकायों और वकीलों से सहयोग का आह्वान किया और कहा कि वर्षों से लंबित उनके मुद्दों का सौहार्दपूर्ण ढंग से समाधान किया जाएगा।

हरियाणा के हिसार जिले के एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने 24 नवंबर को भारत के 53वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली और लगभग 15 महीने तक इस पद पर बने रहेंगे।वह नौ फरवरी, 2027 को 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर पद छोड़ देंगे।प्रधान न्यायाधीश ने खुलासा किया कि उन्होंने एससीबीए अध्यक्ष विकास सिंह और ‘सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन’ (एससीओआरए) के प्रमुख विपिन नायर के साथ उल्लेख और मामलों को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए बैठकें कीं।

उन्होंने कहा कि एक दिसंबर से विभिन्न पीठों के समक्ष नए मामलों को सूचीबद्ध करने के लिए एक नई व्यवस्था लागू होगी। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, मुझे लगता है कि शुरुआती स्तर पर कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। जब भी आप कोई नई चीज पेश करते हैं, तो कुछ समस्याएं उत्पन्न होती हैं, लेकिन आपके सहयोग, समर्थन, समय पर सलाह और आपके विचारों व सुझावों से, जिनकी मुझे हमेशा प्रतीक्षा रहती है, हम उन समस्याओं का समाधान कर पाएंगे।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...