56 भोग लगाया जाएगा
लखनऊ। भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव से पूर्व सोमवार को जवाहर भवन स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कलश स्थापना हुई। वहीं गुरुकुल के 11 बटुकों ने भगवान चित्रगुप्त के मंत्र का सवा लाख जाप शुरू किया। चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सवा लाख मंत्र जाप 23 को पूरा होगा। इसके बाद भगवान चित्रगुप्त जी का 16 प्रकार से पूजन होगा। 56 भोग लगाया जाएगा। भंडारा होगा। इसके बाद शाम को शोभा यात्रा व कलश यात्रा निकलेगी। इस मौके पर कर्मचारी नेता सुशील कुमार बच्चा, एसके वर्मा, संजीव सक्सेना, अनूप कुमार श्रीवास्तव, राहुल सक्सेना, अनिल श्रीवास्तव, महामंत्री राम धनुक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।





