टेक न्यूज। Smartphones Under 10K: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। कम बजट में 5G स्मार्टफोन लेने के लिए हम आपको इस खबर में कुछ स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। 10 हजार से कम कीमत में शानदार फोन्स मिलेंगे। इस लिस्ट में TECNO POP 9 5G, itel Color Pro 5G और Redmi 13C 5G जैसे स्मार्टफोन्स शामिल हैं. ये स्मार्टफोन बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन हैं जिसे आम आदमी भी आसानी से खरीद सकता है। आइए, जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से –
10 हजार से कम रेंज में मिलेंगे ये स्मार्टफोन
itel Color Pro 5G : itel Color Pro 5G स्मार्टफोन में जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं. इसका बैक पैनल काफी प्रीमियम लगता है. इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी के जरिए 12GB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में 50MP का AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है. साथ ही इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कीमत की बात करें तो अमेजन पर इस फोन की कीमत अभी 9,490 रुपये है.
TECNO POP 9 5G : TECNO POP 9 5G स्मार्टफोन 48MP Sony AI कैमरा के साथ आता है. ये फोन 5G कनेक्टिविटी और NFC सपोर्ट के साथ इस प्राइस रेंज में एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसमें D6300 5G प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह फोन चार साल तक बिना लेग के स्मूथ चलता रहेगा. इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे बैटरी बैकअप देती है. फोन में डुअल स्पीकर भी हैं, जो बेहतरीन ऑडियो देते हैं. अमेजन पर इस फोन की कीमत अभी 9,499 रुपये है.
Redmi 13C 5G: Redmi 13C 5G एक दमदार स्मार्टफोन है जो स्टार लाइट ब्लैक कलर में आता है. इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6100+ 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो फोन को फास्ट बनाता है. अमेजन पर इस फोन की कीमत अभी 8,999 रुपये है.





