back to top

बक्सर ट्रेन हादसा : मामले की हाई लेवल जाँच के आदेश, कई ट्रेनों के रुट बदले  

बक्सर। रेलवे ने दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के छह डिब्बे बुधवार रात को बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतरने के मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश बृहस्पतिवार को दिए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से असम जा रही ट्रेन के 23 डिब्बे बुधवार रात नौ बजकर 53 मिनट पर पटरी से उतर गए। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेन्द्र कुमार ने एक बयान में कहा, घटना के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

बिहार सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए चार – चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मरने वाले चार लोगों में से एक बिहार का था जबकि बाकी दूसरे राज्यों के थे। उन्होंने कहा   यह एक बहुत ही दुर्भाज्ञपूर्ण घटना है। हमने दुर्घटना में मारे गए सभी चार लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का फैसला किया है। इसके अलावा, राज्य सरकार सभी घायल यात्रियों को सर्वाेत्तम चिकित्सा देखभाल भी प्रदान कर रही है जिन्हें राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा, हमारे अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और वे सभी संबंधित एजेंसियों के संपर्क में हैं। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने पीटीआई की वीडियो सेवा को बताया कि प्राथमिकता पटरियों को खाली कराने की है। वह मार्ग बहाली के लिए किए जा रहे कार्यों की निगरानी के लिए रघुनाथपुर में हैं।

प्रकाश ने बताया, मृतकों की संख्या चार है और 40 यात्री घायल हुए हैं। उचित जांच के बाद ही डिब्बों के पटरी से उतरने के कारणों के बारे में पता चल पाएगा। फिलहाल हमारी प्राथमिकता पटरी को खाली कराना है। जब तक सामान्य यातायात बहाल नहीं हो जाता, ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।

इससे पहले रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने कहा था कि दुर्घटना में कम से कम 70 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ईसीआर की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पांच घायलों की हालत गंभीर है वहीं 25 को मामूली चोंटे आई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि असम में गुवाहाटी के समीप कामाख्या जाने वाली ट्रेन के उन सभी यात्रियों को बृहस्पतिवार तड़के एक राहत ट्रेन से रवाना किया गया, जो आगे की यात्रा करने की स्थिति में थे। पटरियों को साफ करने के लिए क्रेन और धातु काटने वाले उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस हादसे में ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, और कुछ पलट भी गए हैं।

यह खबर पढ़े- जेपीएनआईसी में हुए नुकसान की जिम्मेदार सरकार : अखिलेश यादव

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...