back to top

सांस्कृतिक आयोजनों से भरा किताबों का मेला आज से, तैयारियां पूरी

मेले का उद्घाटन प्रदेश के एसीएस महेशकुमार गुप्ता आईएएस करेंगे
लखनऊ। साहित्य कला संस्कृति की थीम पर आधारित सालाना उत्सव लखनऊ पुस्तक मेला कल शनिवार दो मार्च से रवीन्द्रालय चारबाग लान में प्रारम्भ हो जायेगा। विभिन्न साहित्यिक सांस्कृतिक, काव्य समारोहों और अध्यात्मिक आयोजनों से सजा ये मेला दस मार्च तक चलेगा। मेले का उद्घाटन प्रदेश के एसीएस महेशकुमार गुप्ता आईएएस करेंगे।
आयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि इस मेले में बहुत से नये प्रकाशक अपने साहित्य के साथ 10 हजार स्क्वायर फिट वाटर प्रूफ पंडाल में स्टाल होंगे। मेले में विभिन्न प्रकाशन संस्थानों के लगभग 80 स्टाल होंगे। उद्घाटन समारोह, लेखक से मिलिए, पुस्तक विमोचन, युवा कार्यक्रम, कवि सम्मेलन मुशायरा सांस्कृतिक आयोजनों के लिए लगभग 5 हजार स्क्वायर फिट का पाण्डाल लगाया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक जारी रहने वाले और एकदम फ्री एण्ट्री वाले इस मेले में जहां इस पुस्तक मेले में किताबों पर न्यूनतम 10 प्रतिशत तक छूट हर खरीदार को मिलेगी वहीं पुस्तक प्रेमियों को बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। मेले में पार्किंग की समुचित व्यवस्था रहेगी। मेले में कवि सम्मेलन-मुशायरे का आनन्द लेने के साथ लोगों को लेखकों-कवियों के साथ बात करने के मौके मिलेंगे ही साथ ही पुस्तक प्रेमियों के लिए बुक लवर्स लाउंज भी होगा। स्थानीय लेखकों की पुस्तकों के लिए भी एक स्टाल होगा। फोर्स वन बुक्स के साथ किरन फाउण्डेशन, ओरिजिन्स, ट्रेड मित्र और ज्वाइन हैण्ड्स फाउण्डेशन आदि के सहयोग से हो रहे मेले के बारे में यूपी त्रिपाठी ने बताया कि ह्यविश्वम महोत्सवह्ण के अन्तर्गत विद्यार्थियों को पुस्तकों के प्रति लगाव पैदा करने के मकसद से शहर भर के अनेक स्कूल-कालेजों के विद्यार्थियों को मेले में आमंत्रित किया जा रहा है। यहां उनके विभिन्न कार्यक्रम भी और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।

RELATED ARTICLES

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...