back to top

बॉलीवुड अभिनेत्री व पूर्व सांसद जयाप्रदा BJP में हुई शामिल

नई दिल्ली। अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा द्वारा उन्हें उत्तर प्रदेश के रामपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारने की संभावना है। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता एवं राज्यसभा सदस्य अमर सिंह की करीबी सहयोगी जयाप्रदा सपा के टिकट पर दो बार रामपुर से निर्वाचित हुई हैं।

भाजपा उन्हें रामपुर से टिकट देती है

अगर भाजपा उन्हें रामपुर से टिकट देती है तब उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से होगा । जयाप्रदा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक बहादुर नेता बताया जिनके हाथों में देश सुरक्षित है। भाजपा नेता भूपेन्द्र यादव ने कहा कि उन्हें :जयाप्रदा: किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं और वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्याे से काफी प्रभावित हैं। दक्षिण भारत की फिल्मों के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचाने बनाने वाली जयाप्रदा राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़ गई। राजनीति में तेलुगू देशम पार्टी :तेदेपा: से राजनीतिक कैरियर शुरू करने के बाद वह समाजवादी पार्टी में आ गई।

उत्तर प्रदेश में 80 सीटें, 7 चरणों में मतदान
11 अप्रैल: गौतमबुद्ध नगर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, सहारनपुर
18 अप्रैल: अलीगढ़, अमरोहा, बुलंदशहर, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, नगीना
23 अप्रैल: मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत
29 अप्रैल: शाहजहांपुर, खेड़ी़, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कनौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर
6 मई: फिरोजाबाद, धौरहरा, सीतापुर, माेहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा
12 मई: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही
19 मई: महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सालेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज

भूपेंद यादव ने जयाप्रदा को पार्टी की सदस्यता दिलाई

भाजपा नेता भूपेंद यादव ने जयाप्रदा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। जयाप्रदा ने इस मौके पर कहा, मैंने दिल से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हूं । मेरा पूरा जीवन भाजपा के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। रामपुर सीट पर चुनाव इस बार काफी दिलचस्प माना जा रहा है। भाजपा ने 2014 में नेपाल सिंह को रामपुर से लोकसभा का टिकट दिया था। नेपाल सिंह ने चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नसीर खां को नकदीकी मुकाबले में हराया था। बसपा के साथ गठबंधन करके समाजवादी पार्टी ने इस बार रामपुर से आजम खां को मैदान में उतारा है। इस संसदीय क्षेत्र में मुस्लिम आबादी अच्छी खासी है।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री एके शर्मा की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी के पम्प समय से संचालित न करने पर हुई कार्रवाई नगर विकास मंत्री के वाराणसी भ्रमण...

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।...

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...