back to top

राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है भाजपा: ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रोज वैली और शारदा पोंजी घोटाला मामलों में सीबीआई की ओर से तलब किए गए कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के प्रति रविवार को अपना समर्थन जताया और भाजपा नेतृत्व पर बदले की भावना वाली राजनीति करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी पुलिस और अन्य संस्थानों को नियंत्रण में लेने के लिए सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रही है।

राजनीतिक बदले की ओछी भावना से काम कर रहा

बनर्जी ने ट्वीट किया, भाजपा नेतृत्व का शीर्ष स्तर राजनीतिक बदले की ओछी भावना से काम कर रहा है। न सिर्फ राजनीतिक दल उनके निशाने पर हैं बल्कि पुलिस को नियंत्रण में लेने और संस्थानों को बर्बाद करने के लिए वे सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। हम इसकी निंदा करते हैं। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को दावा किया कि कुमार फरार हैं और शारदा एवं रोज वैली पोंजी घोटालों के सिलसिले में उनकी तलाश की जा रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि आईपीएस अधिकारी ने इन घोटालों की जांच कर रहे पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष जांच दल का नेतृत्व किया था और वह एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए भेजे नोटिसों का जवाब नहीं दे रहे हैं।

बनर्जी ने आरोप लगाया

बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा कुमार के बारे में झूठ फैला रही है। कुमार 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और जनवरी 2016 में उन्होंने शहर के पुलिस प्रमुख का कार्यभाल संभाला था। बनर्जी ने कहा, कोलकाता पुलिस आयुक्त दुनिया में सबसे बेहतरीन अधिकारियों में शुमार हैं। उनकी सत्यनिष्ठा, बहादुरी और ईमानदारी पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। वह चौबीसों घंटे काम करते हैं। आप झूठ फैलाते हैं, झूठ हमेशा झूठ ही रहेगा। बहरहाल कोलकाता पुलिस की ओर से जारी बयान में सीबीआई के दावों को आधारहीन बताते हुए इसे खारिज किया गया है। बयान के अनुसार, यह सब आधारहीन खबरें हैं।

कृपया ध्यान दें

कृपया ध्यान दें कि सीपी (पुलिस आयुक्त) कोलकाता न सिर्फ शहर में मौजूद हैं बल्कि 31.01.2019 को छोड़कर वह नियमित रूप से दफ्तर भी आ रहे हैं, उस दिन वह छुट्टी पर थे। इसमें बिना उचित पुष्टि के इस तरह की भ्रामक खबरें फैलाने के लिए सख्त कानूनी कार्वाई की चेतावनी दी गई है। बयान के अनुसार, सभी संबंधित लोग कृपया इस बात पर ध्यान दें कि अगर बिना उचित पुष्टि के इस तरह की खबरें फैलाई गईं तो कोलकाता पुलिस सीपी कोलकाता और कोलकाता पुलिस दोनों को बदनाम करने के लिए सख्त कानूनी कार्वाई शुरू करेगी।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव पर मंत्री एके शर्मा की सख्ती, अधिशासी अभियंता निलंबित

चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन एवं गोईठहां एसटीपी के पम्प समय से संचालित न करने पर हुई कार्रवाई नगर विकास मंत्री के वाराणसी भ्रमण...

एस्सार की ईईटी रिटेल 40 करोड़ पाउंड में ब्रिटिश कंपनी एसजीएन का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन की खुदरा इकाई ने ब्रिटेन की पेट्रोल पंप संचालक कंपनी एसजीएन रिटेल का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।...

त्योहारी सत्र से पहले अमेजन ने भारत में बढ़ाया नेटवर्क, 150 डिलिवरी स्टेशन जोड़े

 नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।...

हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो कृतियों का लोकार्पण

'संक्रान्ति का संहार और काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक में हैं प्रमाणित तथ्य लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस...

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, गणपति बप्पा मोरया के लगे जयकारे

सुबह से ही शहर के पंडालों में जुटने लगी भक्तों की भीड़, घरों व पंडालों में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता...

संगीत और कला के अध्ययन में हिन्दी भाषा और साहित्य का प्रयोग अनिवार्य है : प्रो. मांडवी सिंह

हिन्दी दिवस पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में काव्य-पाठ एवं व्याख्यान का आयोजन लखनऊ। हिन्दी दिवस के अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार...

भक्ति संध्या के साथ मना पर्युषण पर्व का सातवां दिन

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री जैन श्वेतांबर जैन दादाबाड़ी में चल रहे पर्युषण पर्व के सातवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संध्या का आयोजन...

कहानी, कविता व निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार में किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की...

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरतालिका तीज व्रत

लखनऊ। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया हरितालिका तीज के व्रत से पहले महिलाओं ने देर रात कलेवा कर इस कठिन निर्जला व्रत की शुरूआत की।...