back to top

बाइडन के शपथग्रहण समारोह में गागा से लेकर गार्थ तक तमाम हस्तियां होंगी शामिल

वाशिंगटन। अमेरिकी के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन का शपथ ग्रहण समारोह पहले के राष्ट्रपतियों के शपथ ग्रहण सामारोह से काफी अलग होगा, जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सामाजिक दूरी का पालन होगा और कई कलाकार डिजिटल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। फिल्म हैमिल्टन में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता क्रिस्टोफर जैक्सन अमेरिकी लोकतंत्र के इस उत्सव में डिजिटल माध्यम से प्रस्तुति दे कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

जैक्सन ने कहा, मैं इस समारोह में प्रस्तुति देकर कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं। इस बार शपथ ग्रहण समारोह का आकार कोरोना वायरस महामारी और सुरक्षा खतरों के मद्देनजर छोटा किया गया है लेकिन इसके बावजूद इस समारोह में शामिल होने वालों की सूची में लेडी गागा शामिल हैं जो कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) के पश्चिमी हिस्से में बने मंच से अमेरिका का राष्ट्रगान गाएंगी और उनका साथ जेनिफर लोपेज और गार्थ ब्रुक्स देंगे।

अमेरिका में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आधिकारिक रूप से कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं और इसी कड़ी में 90 मिनट के सेलिब्रेटिंग अमेरिका कार्यक्रम में कई शीर्ष कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। शास्त्रीय गायन कार्यक्रम में मिरांडा योगदान देंगी और उनका साथ ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, लॉन लिजेंड, डेमी लोवाटो, फू फाइटर, जस्टिन टिम्बरलेक और बोन जोवी जैसे संगीतकार देंगे। शपथग्रहण समिति ने सुनिश्चित किया है कि समारोह में आम अमेरिकी के साथ-साथ प्रमुख हस्तियां और उनकी प्रेरणादायक कहानियां शामिल हों।

इन कार्यक्रमों में एक हिस्सा यूपीएस चालक, छोटे बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक और न्यूयॉर्क में कोविड-19 का टीका प्राप्त करने वाली संड्रा लिंडसे को सम्मानित करने का भी है। समारोह का एबीसी, सीबीएस, सीएनएन, एनबीसी, एमएसएनबीसी और पीबीएस नेटवर्क पर प्रसारण होगा इसके साथ ही सोशल मीडिया और इंटरनेट पर भी कार्यक्रम का प्रसारण होगा। हालांकि, फॉक्स न्यूज शपथ ग्रहण समारोह को प्रसारित नहीं करेगा।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...