back to top

Bareilly : तांत्रिक क्रिया के लिए 4 वर्ष की बच्ची की हत्या, ताई और तांत्रिक गिरफ्तार

बरेली। यूपी के बरेली जिले में इज्जत नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक क्रिया के लिए चार वर्षीय एक बच्ची की हत्या करने के आरोप में उसकी ताई और एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकरियों ने बताया कि चार वर्षीय बच्ची मिस्टी के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही की और बच्ची की ताई के घर से उसका शव बरामद किया।

उन्होंने बताया कि मिस्टी शिकारपुर चौधरी गांव स्थित अपने घर से शनिवार को लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने इज्जत नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि मिस्टी की ताई सावित्री ने किसी को भी अपने घर में प्रवेश करने की अनुमति देने से मना कर दिया था जिसके बाद उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। उसने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच की।

पुलिस ने सावित्री के घर पर छापा मारा और बोरवेल के पास एक बोरी में रखा गया मिस्टी का शव बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सावित्री और उसके चचिया ससुर एवं तांत्रिक गंगा राम ने काले जादू से जुड़े अनुष्ठानों के लिए बच्ची की हत्या की।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...