back to top

बाराबंकी: शादी के 24 घंटे के अंदर पति ने दिया पत्नी को तीन तलाक

बाराबंकी (उप्र)। बाराबंकी जिले की कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टांडा में एक युवक ने शादी के महज 24 घंटे के अंदर ही अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज किया है।

घरवाले शादी के बाद चौथी की रस्म करने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक तलाक की खबर सुनकर वह परेशान हो गए। बेटी की दुनिया बसने से पहले ही उजड़ गई। इस मामले में लड़की के पिता ने लड़के के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम हसनपुर टांडा निवासी कुतुबुद्दीन की पुत्री का निकाह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सद्दीपुर निवासी शाहे आलम के साथ 13 जुलाई को हुआ था। शादी के बाद बेटी की विदाई भी हो गई थी। लड़की की चौथी ले जाने की तैयारी हो रही थी, तभी ससुराल से फोन आया कि रुखसाना की तबीयत खराब है।

लड़की के घरवाले जब उसके ससुराल पहुंचे तो रुखसाना उन लोगों को देखते ही रोने लगी और बताया कि दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर पति और उसके घरवाले नाराज हैं। लड़की के पिता कुतुबुद्दीन ने बताया कि उसने दामाद शाहे आलम और उसके परिजन को काफी समझाया मगर किसी ने एक न सुनी और मुझे जान से मारने की धमकी देने लगे।

इस बीच, गुस्से में आकर शाहे आलम ने सबके सामने रुखसाना को तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर घर से निकल जाने को कह दिया। शादी के महज 24 घंटे के अंदर ही तलाक हो जाने पर परिवार पर मानो बिजली गिर गई। तलाक के बाद लड़की का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना से आहत पिता ने थाने में लड़के के खिलाफ तहरीर दे दी।

फतेहपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर तलाक के मामले में लड़की के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच कर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्वाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...