back to top

एशले गार्डनर के तीन विकेट, कप्तान हरमनप्रीत और मंधाना के अर्धशतकों के बावजूद भारत 214 रन पर आउट

ब्रिस्बेन। कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना के अर्धशतकों के बावजूद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां 214 रन पर आउट हो गई।ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्पिनर एशले गार्डनर सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने सात ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए।

किम गार्थ और एलिसे पेरी के चोटिल होने के कारण तीन मैचों की श्रृंखला से बाहर होने के बाद तेज गेंदबाज मेगन शट और लूसी हैमिल्टन को अंतिम समय में ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया।

भारत के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरने के बाद मेगन ने मैच के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही प्रतिका रावल को अपनी तेज इनस्विंगर गेंद से आउट कर दिया। रावल पिछले साल घरेलू मैदान पर खेले गए वनडे विश्व कप में भारत की जीत के दौरान टखने में लगी चोट से उबरकर राष्ट्रीय टीम की तरफ से पहली बार कोई मैच खेल रही थी।शेफाली वर्मा (04) ने पहली बार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए निराश किया। उन्होंने डार्सी ब्राउन को सीधा कैच थमाया।

मंधाना (68 गेंदों में 58 रन) ने स्लिप कॉर्डन पर लगातार चौके लगाए। उनके ड्राइव भी दर्शनीय थे।ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों ने बीच के ओवरों में दबाव बनाए रखा और गार्डनर ने जेमिमा रोड्रिग्स (08) को एक फुल लेंथ गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया।

मंधाना और दीप्ति शर्मा (02) के आउट होने के बाद हरमनप्रीत (84 गेंदों में 53 रन) ने पारी को संभालने का प्रयास किया। हालांकि वह भी गार्डनर की गेंद पर डीप में स्वीप शॉट खेलकर आउट हो गईं। रिचा घोष ने 23 रन बनाए।काशवी गौतम (44 गेंदों में 43 रन) ने स्कोर को 200 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने कुल तीन छक्के लगाए, जिनमें मेगन की गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से लगाया गया दर्शनीय छक्का भी शामिल है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...