क्षेत्रीय ललित कला अकादमी अलीगंज के कलाकारों ने दिया प्रेजेंटेशन
लखनऊ। ललित कला अकादमी क्षेत्रीय केंद्र अलीगंज की ओर से कार्यरत कलाकारों की कृतियों पर आधारित प्रजेंटेशन /व्याख्यान का मासिक कार्यक्रम शीर्शक वर्धनी से हुआ। जिसमें अरूणेष वासुदेव, सिरेमिक, मोहिता शुक्ला, मूर्तिकला और शैलेश कुमार वर्मा, मूर्तिकला से ने अपने नव प्रयोग व विशिष्ट शैली के बारे में बताया। कार्यक्रम की अतिथि एकेटीयू के वास्तुकला एवं योजना संकाय डीन एवं प्राचार्य डॉ वन्दना सहगल थीं। अरूणेष वासुदेव ने अपनी सिरेमिक में ढली कलात्मक कृतियों, मूर्तिकार मोहिता शुक्ला व शैलेश कुमार वर्मा ने अपने मनोभावों को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से दशार्या। डॉ वन्दना सहगल ने सभी कलाकारों की कलाकृतियों की सराहना की। उन्होनें कहा कि यह कार्यक्रम अन्य कलाकारों के लिए प्रेरणादायक है। क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ का यह सराहनीय कदम है। अकादमी के क्षेत्रीय सचिव डॉ देवेन्द्र त्रिपाठी, वेणु गोपाल पाराशर, शितांषु गुप्त मौर्या, प्रेम सागर शर्मा, सौम्या अग्रहरि, ज्ञानेन्द्र मिश्रा सहित केन्द्र के अन्य कर्मी व कलाकार मौजूद रहे।





