back to top

क्रिकेट खेलते हुए अमिताभ बच्‍चन ने शेयर की फोटो, बोले- बल्ला जरा छोटा पड़ गया

मुम्‍बई। अमिताभ बच्चन अकसर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते हैं और फैन्स का इन फोटो को खूब प्यार भी मिलता है. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी पुरानी फोटो भी फैन्स के साथ शेयर करते हैं और उस दौर की एक झलक भी मिलती है जब सोशल मीडिया और इंटरनेट का दौर नहीं हुआ करता था. अमिताभ बच्चन ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जिसमें वह क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इस ब्लैक व्हाइट फोटो के साथ ही उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

 

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘शॉट की तैयारी हो रही है, इस दौरान लोकेशन पर क्रिकेट खेलते हुए. कश्मीर में मिस्टर नटवरलाल की शूट. मुझे लगता है बल्ला जरा छोटा पड़ गया.’ फैन्स को अमिताभ बच्चन का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है और वह इस फोटो को खूब पसंद भी कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं, और शो जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है. इसके अलावा हाल ही में उनकी फिल्म ‘चेहरे’ रिलीज हुई थी, जिसमें इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती नजर आए थे. उनके आने वाली फिल्मों की बात करें तो उसमें ‘झुंड’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘बटरफ्लाई’, ‘मेडे’, ‘गुडबाय’ और नाग अश्विन की एक फिल्म शामिल है. इस तरह अमिताभ बच्चन का फिल्मों का लाइनअप काफी स्ट्रॉन्ग है. इन फिल्मों में वह कुछ हटकर किरदार निभा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...