back to top

अमेजन 2030 तक भारत में अपने कारोबार में 35 अरब अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

नयी दिल्ली । ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन ने भारत में 2030 तक अपने सभी व्यवसायों में 35 अरब अमेरिकी डॉलर (3.14 लाख करोड़ रुपये से अधिक) का भारी निवेश करने की योजना की बुधवार को घोषणा की। कंपनी का मुख्य उद्देश्य कृत्रिम मेधा (एआई) संचालित डिजिटलीकरण, निर्यात वृद्धि और रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित करना है।उभरते बाजारों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने अमेजन संभव शिखर सम्मेलन के दौरान कहा कि कंपनी ने भारत से निर्यात को चौगुना कर 80 अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखा है जो अभी करीब 20 अरब डॉलर है। साथ ही 2030 तक अतिरिक्त 10 लाख प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य रखा है।

अग्रवाल ने कहा, अमेजन ने 2010 से अब तक भारत में 40 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। अब हम 2030 तक भारत में अपने सभी व्यवसायों में 35 अरब अमेरिकी डॉलर का और निवेश करेंगे। अमेजन की निवेश योजना माइक्रोसॉफ्ट की 17.5 अरब अमेरिकी डॉलर की निवेश योजना से दोगुनी और गूगल की 15 अरब अमेरिकी डॉलर की निवेश योजना से करीब 2.3 गुना है।अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने अब तक भारत में 40 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है।

सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों से संकलित कीस्टोन की एक रिपोर्ट के अनुसार यह भारत में सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है। अमेजन ने मई 2023 में तेलंगाना और महाराष्ट्र में अपनेस्थानीय क्लाउड एवं एआई बुनियादी ढांचे में 2030 तक भारत में 12.7 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की योजना की घोषणा की। कंपनी 2016 और 2022 के बीच भारत में पहले ही 3.7 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश कर चुकी है। अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने भौतिक और डिजिटल बुनियादीढांचे के निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर निवेश किया है जिसमें पूर्ति केंद्र, परिवहन नेटवर्क, डेटा केंद्र, डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचा एवं प्रौद्योगिकी विकास शामिल हैं।

कीस्टोन रिपोर्ट के अनुसार अमेजन ने 1.2 करोड़ से अधिक छोटे व्यवसायों का डिजिटलीकरण किया है और 20 अरब अमेरिकीडॉलर के संचयी ई-कॉमर्स निर्यात को सक्षम बनाया है जबकि 2024 में भारत में विभिन्न उद्योगों में लगभग 28 लाख प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष नौकरियों सृजित की हैं। भारत से निर्यात वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अमेजन ने विनिर्माण-केंद्रित पहल एक्सेलरेट एक्सपोर्ट्स शुरू की है।

इसका उद्देश्य डिजिटल उद्यमियों को विश्वसनीय विनिर्माताओं से जोड़ना और विनिर्माताओं को सफल वैश्विक विक्रेता बनने में सक्षम बनाना है। इस कार्यक्रम के तहत अमेजन समूचे भारत के 10 से अधिक विनिर्माण केंद्रों में जमीनी स्तर पर आॅनबोर्डिंग अभियान आयोजित करेगा। इनमें तिरुपुर, कानपुर और सूरत शहर शामिल हैं। अमेजन ने संभव शिखर सम्मेलन में कार्यक्रम को राष्ट्रव्यापी स्तर पर विस्तारित और व्यापक बनाने के लिए भारतीय परिधान निर्यात संवर्धन परिषद के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा भी की।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...