back to top

पीडीपी, एएनसी को छोड़कर जम्मू कश्मीर के सभी राजनीतिक दल परिसीमन आयोग से करेंगे मुलाकात

श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में नए निर्वाचन क्षेत्रों के गठन को लेकर जमीनी स्तर की जानकारी लेने के लिये मंगलवार को यहां पहुंच रहे परिसीमन आयोग से पीडीपी और एएनसी को छोड़कर कश्मीर की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां मुलाकात करेंगी।

 

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और अवामी नेशनल कान्फ्रेंस (एएनसी) पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लरेशन (पीएजीडी) की घटक हैं। पीडीपी ने परिसीमन प्रक्रिया से अलग रहने का फैसला किया है और आरोप लगाया है कि आयोग के पास संवैधानिक तथा कानूनी जनादेश का अभाव है और वह जम्मू-कश्मीर के लोगों के राजनीतिक निशक्तीकरण की समग्र प्रक्रिया का हिस्सा है।

पीडीपी के महासचिव गुलाम नबी लोन हंजूरा ने आयोग का नेतृत्व कर रहीं न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई को संबोधित दो पृष्ठों के पत्र में लिखा कहा है कि उनकी पार्टी ने कार्यवाही से दूर रहने का फैसला किया है और वह ऐसी किसी कार्यवाही का हिस्सा नहीं होगी, जिसके परिणाम व्यापक रूप से पूर्व नियोजित माने जा रहे हैं और जिससे हमारे लोगों के हित प्रभावित हो सकते हैं।

आयोग को लिखे पत्र में एएनसी ने कहा है कि वह कार्यवाही में भाग नहीं लेगी क्योंकि आयोग की स्थापना को उच्चतम न्यायालय के समक्ष चुनौती दी गई है। एएनसी महासचिव मीर मोहम्मद शफी ने पत्र में कहा, ैइस तरह माननीय उच्चतम न्यायालय के कामकाज में हस्तक्षेप करना उचित नहीं होगा।

हालांकि अन्य दलों ने प्रतिनिधिमंडल से मिलने का फैसला किया है और अपने प्रतिनिधियों को नामित भी कर दिया है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने परिसीमन आयोग के सदस्यों से मुलाकात और अपने सुझाव रखने के लिये पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नामित किया है। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अब्दुल रहीम राथर, मोहम्मद शफी उरी, मियां अल्ताफ अहमद, नासिर असलम वानी और सकीना इत्तू आयोग के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

आयोग से मुलाकात करने वाले कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष जी ए मीर, पीरजादा मोहम्मद सईद, ताज मोहिउद्दीन, बशीर अहमद मागरे, सुरिंदर सिंह चन्नी और विनोद कौल शामिल हैं। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। सज्जाद लोन के नेतृत्व वाली जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस से चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल होगा जिसमें बशीर अहमद डार, मंसूर हुसैन सोहरावर्दी, मोहम्मद खुर्शीद आलम और मोहम्मद अशरफ मीर शामिल हैं।

 

पूर्व वित्त मंत्री अलताफ बुखारी के नेतृत्व वाली जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी ने आयोग से मुलाकात के लिये गुलाम हसन मीर, जाफर इकबाल मन्हास, उस्मान माजिद, रफी अहमद मीर और मोहम्मद अशरफ मीर को नामित किया है। नेशनल पैंथर्स पार्टी ने आयोग से मुलाकात के लिये सैयद मसूद अंद्राबी, मंजूर अहमद नाइक, हकीकत सिंह जामवाल, फारूक अहमद डार और हकीम आरिफ अली को अपना प्रतिनिधि चुना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोफी यूसुफ, जी एम मीर, सुरिंदर अंबरदार और अलताफ ठाकुर को अपना प्रतिनिधि नामित किया है।

 

आयोग से जो अन्य दल मुलाकात करने वाले हैं उनमें बहुजन समाज पार्टी, जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट, भाकपा और माकपा शामिल हैं। हालांकि माकपा के वरिष्ठ नेता एम वाई तारीगामी पार्टी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं हैं।
आयोग ने विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला निकायों को भी बातचीत के लिये बुलाया है। इनमें नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, भाजपा और अपनी पार्टी के सदस्य शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...